न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रचार के जरिये लोकप्रियता में सिंघम अगेन को पीछे छोड़ने में सफल हुई भूल भुलैया 3

सिंघम अगेन को रोहित शेट्‌टी ने निर्देशित किया है और भूल भुलैया 3 को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 18 Oct 2024 1:01:45

प्रचार के जरिये लोकप्रियता में सिंघम अगेन को पीछे छोड़ने में सफल हुई भूल भुलैया 3

दीपावली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। यह दो फिल्में हैं सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3, जिन्हें लेकर दर्शक खासा उत्साहित है। अलग-अलग कथानकों पर बनी इन फिल्मों को लेकर बॉक्स ऑफिस के साथ निर्माता भी इस पेशोपेश में हैं कि क्या उनकी फिल्म हिट होगी? हालांकि दोनों ही फिल्में इस वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से हैं।

सिंघम अगेन को रोहित शेट्‌टी ने निर्देशित किया है और भूल भुलैया 3 को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह दोनों ही फिल्में अपनी फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग हैं। भूल भुलैया 3 से पहले इसके दो भाग भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 आ चुके हैं, वहीं दूसरी ओर सिंघम अगेन से पहले रोहित शेट्‌टी सिंघम और सिंघम रिर्टन्स दे चुके हैं।

प्रचार के स्तर पर देखा जाए तो मीडिया में सबसे ज्यादा प्रचार भूल भुलैया 3 का हो रहा है। सिंघम अगेन इस मामले में उनसे काफी पीछे है। फिल्म निर्माता सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट साझा कर रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कई टीजर और ट्रेलर जारी करने के बाद शुक्रवार को टी-सीरीज ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया टीजर जारी किया, जिस पर लिखा है ‘इस दिवाली, रूह बाबा बनाम मंजुलिका देखने के लिए तैयार हो जाइए! ‘भूल भुलैया-3’ का ट्रेलर आउट।‘

इस बीच विद्या बालन ने माधुरी दीक्षित के साथ धमाकेदार मुकाबले की एक रोमांचक क्लिप जारी की है। वीडियो की शुरुआत कार्तिक आर्यन की कमेंट्री से होती है, जिसमें वो कहते हैं कि केवल मूर्ख ही भूतों से डरते हैं। उसी समय माधुरी दीक्षित मंजुलिका के रूप में चिल्लाती सामने आती हैं और कहती हैं ‘आप तो डर गए’। इसके बाद कार्तिक का किरदार रूह बाबा विद्या से कहता है ‘मंजू, मैं तुम्हारे लिए आ रहा हूं’।

इस बीच कार्तिक और विद्या लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' पर फिल्म का प्रचार करते नजर आएंगे। उनका एपिसोड शुक्रवार 18 अक्टूबर को प्रसारित होगा। एपिसोड के कई प्रोमो पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिसे लेकर प्रशंसक उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर 17 अक्टूबर को जयपुर के सुप्रसिद्ध सिनेमाघर राजमंदिर में लॉन्च किया गया था। यह भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। अनीस बज्मी की आगामी फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव, संजय मिश्रा समेत अन्य कलाकार अहम रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री