न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ के पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी आउट, पिता फिरोज खान की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए फरदीन

एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच फिल्म का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Sep 2024 8:02:45

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ के पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी आउट, पिता फिरोज खान की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए फरदीन

एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी हो गया है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में एक बड़ा सा दरवाजा नजर आ रहा है और उस पर ताला लगा हुआ है। कार्तिक ने इसके साथ ही मजेदार कैप्शन भी दिया है।

कार्तिक ने पोस्ट के साथ लिखा, “दरवाजा खुलेगा इस दिवाली भूल भुलैया 3.” इस फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी करेंगे और इसे टी सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। इसमें माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी नजर आएंगी। इससे पहले कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के रैप-अप की घोषणा की थी। अभिनेता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बज्मी फिल्म की यूनिट को डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके सामने मॉनिटर पर कार्तिक फिल्म के रैप-अप की घोषणा करते हुए नजर आए।

उल्लेखनीय है कि कार्तिक और कियारा अडवाणी की जोड़ी ने ‘भूल भुलैया 2’ में शानदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया था और खूब तारीफें लूटी थी। फैंस को फिल्म के तीसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें हैं। कार्तिक की पिछली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ थी, जो जून में रिलीज हुई थी। कार्तिक ने इसके लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था और उनकी एक्टिंग को भी सराहा गया था।

दूसरी ओर, तृप्ति की पिछली फिल्म विक्की कौशल के साथ ‘बैड न्यूज’ थी। अब वह 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आएंगी। तृप्ति पिछले साल के अंत में आई फिल्म ‘एनिमल’ के बाद से काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।

फरदीन खान ने पिता को याद करते हुए शेयर किए वीडियो और लिखा...

एक्टर फिरोज खान ने 27 अप्रैल 2009 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 69 साल की उम्र में दम तोड़ दिया था। आज बुधवार (25 सितंबर) को फिरोज की 85वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनके बेटे एक्टर फरदीन खान ने इस मौके पर पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। फरदीन ने हाल ही कई सालों के ब्रेक के बाद संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की थी।

फरदीन ने इंस्टाग्राम पर पिता का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जो एक अवार्ड शो की क्लिप है। वीडियो में फरदीन पिता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दे रहे हैं और उसके बाद फिरोज ने स्पीच दी। फरदीन ने कैप्शन में लिखा, “हम जो शब्द पीछे छोड़ते हैं, वे हमारी आत्मा की प्रतिध्वनि बन जाते हैं, जिन्हें हमने छुआ है उनके दिलों में बस जाते हैं। हमारे जाने के बहुत समय बाद भी, हमारे विचार, प्यार और ज्ञान जीवित रहते हैं, जो याद रखने वालों का मार्गदर्शन करते हैं।

यह सिर्फ इस बारे में नहीं है कि हमने कैसे जिया, बल्कि उन शब्दों और प्यार के प्रभाव के बारे में है जो हमने पीछे छोड़े हैं। उम्मीद है कि सार्वजनिक रूप से बोले गए उनके आखिरी शब्द प्रेरणा देते रहेंगे और सुकून देते रहेंगे।” फरदीन ने पिता का एक और वीडियो अपलोड किया, जिसमें उनके बचपन से आखिर दिनों तक झलक दिखाई गई है और कैप्शन में दिल छू लेने वाला नोट लिखा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री