न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ का गाना रिलीज, जमकर झूमे कार्तिक व बच्चे, ‘जय हनुमान’ से ऋषभ का फर्स्ट लुक आउट

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की ‘भूल भुलैया 3’ के रिलीज होने में अब एक ही दिन बचा है। यह 1 नवंबर को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Oct 2024 12:04:23

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ का गाना रिलीज, जमकर झूमे कार्तिक व बच्चे, ‘जय हनुमान’ से ऋषभ का फर्स्ट लुक आउट

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की ‘भूल भुलैया 3’ के रिलीज होने में अब एक ही दिन बचा है। यह 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के ट्रेलर और गाने सभी को पसंद आए हैं। अब फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए बुधवार (30 अक्टूबर) को मेकर्स ने इसका एक और गाना ‘हुकुश फुकुश’ रिलीज कर दिया। इस मजेदार और पेपी नंबर में ‘रूह बाबा’ (कार्तिक) और बच्चा पार्टी मिलकर स्टेज पर धमाल मचाते दिख रहे हैं।

इस मस्ती से भरपूर गाने में कार्तिक और 1000 बच्चों का ग्रुप स्टेज पर थिरकता है। एनर्जेटिक डांस मूव्स के साथ सबने डांस फ्लोर पर आग लगा दी। गाने में हॉरर और कॉमेडी को परफेक्ट मिक्स है। मशहूर सिंगर सोनू निगम की मस्तीभरी आवाज ने कुछ अलग ही जादू चलाया है।

गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है और इसके बोल गीतकार सोम ने लिखे हैं। बंगाली लिरिक्स की प्रामाणिकता को प्रतीक कुंडू और सुदेशना दास ने बखूबी पेश किया है। कार्तिक ‘भूल भुलैया 2’ की जैसे इसमें भी ‘रूह बाबा’ के रूप में दिखेंगे। फिल्म में माधुरी दीक्षित भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं।

‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ‘जय हनुमान’ का पोस्टर

कन्नड़ सिनेमा के दमदार एक्टर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया था। इसमें ऋषभ की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। अब दिवाली के मौके पर ऋषभ ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जय हनुमान’ का ऐलान किया है। ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया।

‘जय हनुमान’ का निर्माण मैत्री प्रोडक्शन की ओर से किया जा रहा है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करने के साथ ही लिखा गया है, “वचनपालनं धर्मस्य मूलम्।” इसमें ऋषभ भगवान श्रीराम की मूर्ति को हाथ में लिए उनकी भक्ति में लीन दिख रहे हैं। उनका हनुमान का गेटअप कमाल का लग रहा है। फैंस और सेलेब्स इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस अदा शर्मा ने लिखा, “पवन पुत्र हनुमान की जय।” अभी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

‘जय हनुमान’ प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का एक अहम प्रोजेक्ट है। फिल्म ‘हनुमान’ की अपार सफलता ने इसे और भी खास बना दिया है। सिनेमाघरों के बाद फिल्म ने ओटीटी पर भी सबका दिल जीता। बता दें ऋषभ एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर भी हैं। वे 3 नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री