न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ के दूसरे गाने में जमी कार्तिक-तृप्ति की जोड़ी, इस दिन फिर रिलीज होगी रणबीर-कैटरीना की फिल्म

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' इन दिनों काफी सुर्खियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Oct 2024 7:57:14

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ के दूसरे गाने में जमी कार्तिक-तृप्ति की जोड़ी, इस दिन फिर रिलीज होगी रणबीर-कैटरीना की फिल्म

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। सभी सितारे जोर-शोर से मूवी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही कार्तिक और विद्या रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में गेस्ट कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे। उन्होंने होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ जमकर मस्ती करते हुए कई रोचक बातें शेयर कीं। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली है। यानी अब इसके लिए लंबा इंतजार नहीं करना है।

आज मंगलवार (22 अक्टूबर) को फिल्म का दूसरा गाना 'जाना समझो ना' रिलीज किया गया, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। गाने का टीजर कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें कार्तिक और तृप्ति की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यहां तक कि गाने के आखिर में लिपलॉक किस भी है, जो सबका ध्यान खींच रहा है। गाने को सिंगर तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी ने अपनी आवाज से सजाया है।

लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस और आदित्य ने इसे कंपोज किया है। गाने के बोल आदित्य ने लिखे हैं। गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। गाने ने कुछ ही देर में हजारों व्यूज बटोर लिए। फिल्म के पहले गाने टाइटल ट्रैक को दिलजीत दोसांझ के साथ पिटबुल ने मिलकर आवाज दी थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और अश्विनी कल्सेकर भी नजर आएंगे। इसके डायरेक्टर अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं।

bhool bhulaiyaa 3,kartik aaryan,tripti dimri,vidya balan,kartik tripti,bhool bhulaiyaa 3 second song,ajab prem ki ghazab kahani movie,ranbir kapoor,katrina kaif

साल 2009 में आई थी रणबीर-कैटरीना की मूवी ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’

एक समय बॉलीवुड के गलियारों में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप की खबरें खूब चली थीं। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। अब रणबीर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना एक्टर विक्की कौशल के साथ घर बसा चुकी हैं। बहरहाल रणबीर-कैटरीना की जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। उनकी साल 2009 की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ शुक्रवार (25 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।

फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी थे। फिल्म एक आजाद ख्याल लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ईसाई लड़की से प्यार हो जाता है। टिप्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर आज मंगलवार (22 अक्टूबर) को शेयर की गई इस जानकारी के कैप्शन में लिखा था, “प्रेम और जेनी के सिनेमाघरों में लौटने पर प्यार और दोस्ती का जश्न मनाएं! #अजबप्रेमकीगजबबकहानी 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।”

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर खुशी जता फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से ताजा किया। फिल्म को क्रिटिक्स की प्रशंसा और बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिली थी। रणबीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वे नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट वन’, संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल पार्क’ और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। कैटरीना की पिछली फिल्म इसी साल आई ‘मैरी क्रिसमस’ थी। अभी उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में कोई सूचना नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री