बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हाल ही में 'Project K' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। बिग बी ने सोमवार को अपने ब्लॉग पर ये जानकारी दी थी कि वो हैदराबाद में प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान चोट लग गई। उन्होंने लिखा कि पसलियों में चोट आई है। हिलने-डुलने और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। उन्हें ठीक होने में करीब हफ्ते भर का समय लगेगा। ऐसा पहले बार नहीं है जब मिस्टर बच्चन शूटिंग के दौरान घायल हुए है। अजय देवगन ने तब्बू के साथ सोमवार को भोला का ट्रेलर लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में ‘मेजर साब’ (1998) के सेट पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन के घायल होने के समय को याद किया। चूंकि अजय की लेटेस्ट पेशकश ‘भोला’ एक्शन से भरपूर है, इसलिए उनसे सेट पर सुरक्षा के बारे में पूछा गया। इस पर अजय ने जवाब देते हुए कहा कि हमारा काम मुश्किल और आसान भी है। मिस्टर बच्चन, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी और बाद में जब उन्होंने एक्शन करना शुरू किया तो उस समय कोई गद्दे, कोई सुरक्षा उपाय और कोई केबल नहीं थे। उन्होंने ऐसे शॉट्स किए हैं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।














