न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh लेने जा रहे तलाक, पत्नी ने लगाया मारपीट, टॉर्चर और दो बार अबॉर्शन कराने का आरोप

पवन सिंह अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते हैं। वे पत्नी को छोड़ना चाहते हैं। कोर्ट के बाहर पवन सिंह की पत्नी के वकील विष्णुधर पांडेय का कहना है कि पवन सिंह ने तलाक का केस फाइल किया है। क्षतिपूर्ति के लिए 3.5 लाख रुपये हर महीने की मांग की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Apr 2022 3:36:40

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh लेने जा रहे तलाक, पत्नी ने लगाया मारपीट, टॉर्चर और दो बार अबॉर्शन कराने का आरोप

फिल्मों के साथ-साथ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वावले भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की शादीशुदा लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पवन सिंह की शादीशुदा लाइफ में तनाव चल रहा है और वह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से अलग होना चाहते है। आज (28 अप्रैल) को आरा के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। दूसरी तरफ, ज्योति सिंह ने पवन पर प्रताड़ित करने का लगाया है। इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख दी है।

पवन सिंह अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते हैं। वे पत्नी को छोड़ना चाहते हैं। कोर्ट के बाहर पवन सिंह की पत्नी के वकील विष्णुधर पांडेय का कहना है कि पवन सिंह ने तलाक का केस फाइल किया है। क्षतिपूर्ति के लिए 3.5 लाख रुपये हर महीने की मांग की है। वो टॉर्चर करते थे। गाली-गलौज करते थे और मारते-पीटते भी थे। गाली गलौच किया करते थे। शादी के बाद पवन सिंह ने दो बार पत्नी का गर्भपात कराया था। उन्होंने भी तलाक की अर्जी दी है। उन्होंने पहले ही अर्जी दी थी। अगली सुनवाई 26 को होगी। उन्हें आज आना था, लेकिन आए नहीं।

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है। ज्योति सिंह संग पवन सिंह की ये दूसरी शादी है। जो कि अब तलाक तक जा पहुंची है। पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम से हुई थी। शादी के तुरंत बाद दोनों मुंबई शिफ्ट हो गए थे। 6 महीने बाद ही नीलम ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी। बताया गया था कि पवन हमेशा अपने काम में बिजी रहते थे और उन्हें टाइम नहीं देते थे। इसलिए नीलम तनाव में आ गई थीं और उन्होंने सुसाइड कर लिया था। पवन अपनी वाइफ को कभी भुला नहीं पाए। पहली पत्नी के जाने के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए थे। इस दौरान पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के करीब आए। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में छाई रहीं। सबको झटका तब लगा जब अक्षरा सिंह संग रोमांस की खबरों के बीच पवन सिंह ने दूसरी शादी रचा ली। पवन ने अपने पैतृक गांव में ज्योति संग सात फेरे लिए थे। हालांकि, बताया जा रहा है कि शादी के बाद ही दोनों के रिश्ते में मनमुटाव होने लगे थे। इसके बाद ज्योति मायके में रहने लगी थीं।

पवन सिंह को दूसरी पत्नी ज्योति के साथ कम ही स्पॉट किया जाता था। दोनों साथ में पार्टीज या इवेंट्स में भी नजर नहीं आते थे। तलाक की अर्जी फाइल करने के बाद पवन और ज्योति आमने सामने आ गए हैं। पवन सिंह पर ज्योति के लगाए आरोप गंभीर हैं। हालांकि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पर इतना जरूर है फैंस को पवन सिंह की मैरिड लाइफ की ये ट्रबल स्टोरी सुन शॉक जरूर लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका