भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के होली गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे है। हाल ही में खेसारी- शिल्पी राज का एक होली सॉन्ग 'फगुआ के गाल तनी चिख लेवे दा' (Faguaa Ke Gal Tani Chikh Leve Da) रिलीज किया गया है। 'फगुआ के गाल तनी चिख लेवे दा' में खेसारी अपनी को-स्टार एक्ट्रेस न सिर्फ डांस करते दिख रहे हैं बल्कि उन पर रोमांस का खुमार भी जबरदस्त तरीके से हावी दिख रहा है। 'फगुआ के गाल तनी चिख लेवे दा' में खेसारी अपनी प्रेमिका से एक किस की डिमांड कर रहे है। गाने को प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती और आजाद सिंह ने मिलकर लिखा है और संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। सॉन्ग की कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है। खेसारी लाल यादव के इस गाने पर महज तीन दिनों में ही 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इस गाने में खेसारी लाल यादव अपनी को-स्टार संग काफी एनर्जेटिक डांस करते दिख रहे हैं। दर्शकों को दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद आ रही है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के एक्ट्रेस संग लटके-झटके भी कमाल के दिख रहे हैं।














