न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान खेसारीलाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का दमदार ट्रेलर जारी, 14 मार्च को रिलीज होगी

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता खेसारीलाल यादव और टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रति पांडेय स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रिश्ते’ का भव्य ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 5:38:23

भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान खेसारीलाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का दमदार ट्रेलर जारी, 14 मार्च को रिलीज होगी

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता खेसारीलाल यादव और टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रति पांडेय स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रिश्ते’ का भव्य ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है। फिल्म के निर्माता शर्मिला आर. सिंह और प्रस्तुतकर्ता रौशन सिंह हैं।

इस बार खेसारीलाल यादव एक अलग ही अवतार में नजर आने वाले हैंद्ध पिछली फिल्मों में जहां उन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत भूमिकाएं निभाई थीं, वहीं इस फिल्म में वे एक कड़क पुलिस अधिकारी के दमदार किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म ‘रिश्ते’ 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म ‘रिश्ते’ का ट्रेलर बेहद रोमांचक और भावनात्मक पहलुओं से भरपूर नजर आ रहा है। इसमें न केवल दमदार एक्शन बल्कि पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को भी उजागर किया गया है। खेसारीलाल यादव का पुलिस अवतार दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, वहीं अभिनेत्री रति पांडेय अपनी सशक्त अदाकारी से फिल्म में जान डाल रही हैं। फिल्म का ट्रेलर सलमान खान अभिनीत फिल्मों के किरदारों की याद दिलाता है। विशेष रूप से उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग और भारत की।

फिल्म में पारिवारिक रिश्तों की गहराई, समाज की सच्चाई और न्याय के लिए लड़ाई को बखूबी दिखाया गया है। ट्रेलर में खेसारीलाल का संवाद, “रिश्ते खून से नहीं, विश्वास से बनते हैं” दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

निर्माता रौशन सिंह ने कहा, “फिल्म ‘रिश्ते’ एक ऐसी कहानी पर बनी है, जो हर परिवार से जुड़ती है। इसमें समाज के रिश्तों और उनकी जटिलताओं को बखूबी दिखाया गया है। खेसारीलाल यादव इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और भावनात्मक दृश्यों में नजर आएंगे। यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने वाली होगी।”

वहीं, निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि “‘रिश्ते’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि इसमें भावनाओं का गहरा समावेश है। यह फिल्म दर्शकों को अपने परिवार और समाज के प्रति नई सोच प्रदान करेगी। खेसारीलाल यादव और रति पांडेय की केमिस्ट्री भी दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण होगी।”

फिल्म में खेसारीलाल यादव और रति पांडेय के अलावा कई दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनमें आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान सिंह, संजीव मिश्रा, युगांत पाण्डेय, माया यादव, निशा झा, रंभा सहनी, जया पाण्डेय, प्रियांशु सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, दिलीप यादव और सोनू पाण्डेय शामिल हैं।

फिल्म के संगीतकार ओम झा, छोटे बाबा और कृष्णा बेदर्दी हैं। गानों को बेहतरीन तरीके से शूट किया गया है, जो फिल्म के मूड को और भी शानदार बनाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ