भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार रानी चटर्जी आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज से आग लगाती रहती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोज शेयर करके इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। रानी चटर्जी लेटेस्ट फोटो में पाउडर ग्रीन को-ऑर्ड सेट पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं रेड लिप्सिटक रानी चटर्जी की खूबसूरती में और चार चांद लगा रही है। स्टाइलिश आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने कानों में बड़े-बड़े ईयरिंग्स और फिंगर में रिंग पहन रखी है। फोटोज में रानी चर्टजी अलग-अलग पोज देते हुए दिख रही हैं। उनकी आंखों में एक सुरूर दिख रहा है, जिसे देख दिल हाथ से फिसल जाये।














