भोजपुरी की सेंसेशनल क्वीन मोनालिसा का हर अंदाज देखने लायक होता है। वेस्टर्न से लेकर इंडियन लुक तक, मोनालिसा की चार्मिंग स्माइल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। एक्ट्रेस की ताजा तस्वीरें एक बार फिर से फैंस को मदहोश कर रही है। मोनालिसा इन तस्वीरों में ब्लैक साड़ी में नजर आ रही है। मोनालिसा की ब्लैक साड़ी के बॉर्डर पर खूबसूरत मिरर वर्क है। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ ब्लैक हॉल्टरनेक ब्लाउज कैरी किया है, जिसपर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी हुई है। एक्ट्रेस ने अपनी गॉर्जियस ब्लैक साड़ी के साथ ब्लैक चूड़ियां भी पहनी हुई हैं। ईयररिंग्स और फिंगर रिंग्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।














