भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में मोनालिसा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी उन्होंने कई फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इन फोटोज को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोनालिसा का बर्थडे कितना खास रहा होगा। वहीं, इस बीच मोनालिसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे काफी हॉट दिखाई दे रही है। उन्होंने घुटनों से ऊपर वाली पर्पल कलर की स्कर्ट पहन रखी है, जिसमें उनके टोन्ड लेग्स दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने प्रिंटेड कलर का क्रॉप टॉप पहन रखा है। मोनालिसा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक्ट्रेस ने वीडियो में सॉन्ग 'नाजा' पर जबरदस्त डांस किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'लव्ड ग्रूविंग इन द लेटेस्ट वन।'














