भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर एक्ट्रेस आलयना दत्ता (Aalaynaa Datta) सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बीच आलयना दत्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक के बाद एक बिकिनी फोटोज शेयर की हैं। फोटो में आलयना दत्ता ने लाइट कलर की ब्राउन बिकिनी पहन रखी है। फोटोज में आलयना दत्ता अपनी अदाओं से कहर ढाती नजर आ रही हैं। फोटोज में आलयना दत्ता को स्विमिंग पूल से निकलते हुए देखा जा सकता है। आलयना दत्ता की इन फोटोज को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोगों का मनना है कि आलयना दत्ता बड़े परदे पर अपनी अदाओं के जलवों से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगी।














