न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : खेसारीलाल यादव ने दिलजीत दोसांझ पर साधा निशाना, कंगना रनौत सहित इन एक्ट्रेस ने मनाया भाई दूज

मशहूर पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ पिछले कुछ समय से अपने ‘दिल-लुमिनाटी’ टूर को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस टूर का लोगों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Nov 2024 8:47:51

2 News : खेसारीलाल यादव ने दिलजीत दोसांझ पर साधा निशाना, कंगना रनौत सहित इन एक्ट्रेस ने मनाया भाई दूज

मशहूर पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ पिछले कुछ समय से अपने ‘दिल-लुमिनाटी’ टूर को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस टूर का लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस लाइव कॉन्सर्ट के टिकट भारी दामों में बिक रहे हैं। दिलजीत का यह टूर कई देशों के बाद भारत में 26 अक्टूबर से शुरू हुआ। इसमें अब तक दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता जैसे शहरों में कॉन्सर्ट हो चुके हैं। जल्द ही जयपुर में भी लाइव शो होने वाला है। इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने एक वीडियो शेयर किया है।

इसे देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि खेसारी ने दिलजीत के टूर पर निशाना साधा है। वीडियो में खेसारी ने भोजपुरी फैंस के साथ मंच से संवाद किया और “इलुमिनाटी सिलुमिनाटी छोड़ के… हई देखी…” कहकर कैप्शन लिखा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी किसी लाइव कॉन्सर्ट में मंच पर दिख रहे हैं, जहां उनके फैंस पूरे उत्साह से भरे हुए हैं। खेसारी बोलते हैं, “सारे लोग अपनी ताकत दिखाओ और बताओ कि बिहार की ताकत क्या है।” तब फैंस खेसारी के लिए जोर-जोर से हूटिंग करते हैं।

उनके इस बयान ने भोजपुरी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और फैंस इस तुलना को लेकर अपनी-अपनी रिएक्शन दे रहे हैं। बहरहाल खेसारी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इन दिनों वो अपने नए गाने को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। 29 अक्टूबर को ‘बदनाम तहरा से’ के नाम से उनका गाना आया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पांच दिन में यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को 36 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। दूसरी ओर, दिलजीत का टूर 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसका आखिरी शो गुवाहाटी में होगा। दिलजीत ने दिल्ली में अपने पहले शो से ही फैंस का दिल जीत लिया और इस टूर के जरिए उन्होंने पंजाबी म्यूजिक को फिर से पूरे देश में लोकप्रिय बना दिया है।

कंगना ने भाइयों के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा...

रविवार (3 नवंबर) को आम लोगों के साथ फिल्मी सितारों ने भी अपने भाई-बहनों के साथ भाई दूज त्योहार धूमधाम से मनाया। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके भाइयों को खास अंदाज में त्योहार की बधाई दी है। कंगना ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर भाइयों के साथ तस्वीरें शेयर करके कैप्शन में लिखा, “भाई दूज वह त्योहार है, जिसमें बहन अपने भाई की गरिमा, गौरव और कल्याण की कामना करते हुए उसकी रक्षा करने की प्रतिज्ञा करती है।”

कंगना ने अपने भाइयों वरुण, अक्षत और करण रनौत को टैग किया। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी अपने दोनों भाइयों के साथ फोटो शेयर कर भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी भाई दूज की बधाई दी है। शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों के सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें अयान और समीशा भाई दूज का जश्न मनाते नजर आए। समीशा अपने नन्हे हाथों से अयान की आरती उतारती दिखीं। समीशा ने बहुत प्यार से भाई को तिलक किया और फिर मिठाई भी खिलाई।

हेमा मालिनी ने भाई दूज की तस्वीरें एक्स पर साझा कीं। हेमा भाई कन्नन और भाभी प्रभा के साथ नजर आ रही हैं। हेमा ने लिखा, “आज भाई दूज है, मैं अपने प्रिय भाई कन्नन के साथ चेन्नई में इस त्योहार को मना रही हूं। भाई कन्नन (चीला-प्यार का नाम) इतने सालों से मेरे निरंतर साथी रहे हैं और मेरी नृत्य प्रस्तुतियों का अहम हिस्सा रहे हैं। मेरे प्यारे भाई और भाभी प्रभा।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री