न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं अमिताभ के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस, इधर-इस एक्ट्रेस ने बताया प्रेग्नेंसी का अनुभव

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘फैमिली’ में काम कर चुकीं साउथ इंडियन एक्ट्रेस भावना रमन्ना की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी आने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 11:26:11

2 News : जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं अमिताभ के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस, इधर-इस एक्ट्रेस ने बताया प्रेग्नेंसी का अनुभव

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘फैमिली’ में काम कर चुकीं साउथ इंडियन एक्ट्रेस भावना रमन्ना की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी आने को है। उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। भावना जल्द ही दो बच्चों को जन्म देंगी। भावना ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। खास बात ये है कि भावना की अभी तक शादी नहीं हुई है। वह आईवीएफ के जरिए मां बन रही हैं। इस वक्त वो 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं। भावना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें उन्होंने अनारकली सूट पहना है और वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

भावना ने कैप्शन में लिखा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ये कहूंगी, लेकिन देखिए मैं प्रेग्नेंट हूं। जुड़वां बच्चों के साथ 6 महीने की प्रेग्नेंट हूं। जब मैं 20 और 30 साल की थी तो मां बनने के बारे में सोचा नहीं था। फिर 40 की हुई तो मां बनने की इच्छा मन में जागी। हालांकि सिंगल महिला के लिए ये बिल्कुल आसान नहीं था। जब मैंने ये फैसला लिया तो कई IVF क्लीनिक ने मुझे मना कर दिया। लेकिन मेरे पिता, भाई-बहन और दोस्त मेरा सपोर्ट कर रहे थे लेकिन कुछ लोगों ने मेरी पसंद पर सवाल उठाए।

हालांकि मैं अपने दिल की बात सुनकर ही आगे बढ़ रही हूं और मेरा मानना है कि मेरे बच्चे कला, संगीत, संस्कृति और बिना शर्त प्यार से भरे घर में बड़े होंगे।” उल्लेखनीय है कि भावना कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह साल 2006 में आई ‘फैमिली’ मूवी में अमिताभ की बेटी थीं। एक्टिंग के अलावा वह एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं।

शीना बजाज ने कहा, मैं बेचैनी, दर्द और असहजता महसूस कर रही हूं…

टीवी एक्ट्रेस शीना बजाज और उनके पति एक्टर रोहित पुरोहित जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस बीच शीना ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभवों को साझा किया। शीना ने कहा कि हमारी जिंदगी में कई बदलाव आए हैं, जिनमें से एक बड़ी चीज है रातों की नींद गायब होना। मैं बेचैनी, दर्द और असहजता महसूस कर रही हूं। इसके बावजूद बच्चे के आने की तैयारियां पूरी तेजी से चल रही हैं। बच्चा आने वाला है, इसलिए हम सब कुछ तैयार कर रहे हैं - घर को ठीक कर रहे हैं, बच्चे का कमरा सजा रहे हैं और डायपर तथा बच्चों के जरूरी सामान स्टॉक कर रहे हैं।

रोहित मुझे बहुत लाड़-प्यार से रखते हैं। भले ही वह पूरे दिन सेट पर रहते हैं, लेकिन फिर भी घर आकर मेरा पूरा ख्याल रखते हैं। सेट से आने के बाद वे मेरे पैर और हाथों की मालिश करना नहीं भूलते। रोजाना बच्चे से बात करते हैं। यह जुड़ाव भी जरूरी है, न केवल बच्चे के लिए बल्कि हमारे रिश्ते के लिए भी। यह प्रेग्नेंसी यकीनन एक रोलर-कोस्टर है, लेकिन हम पूरे दिल से तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि शीना और रोहित ने 30 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर फैंस को गुडन्यूज दी थी।

इसमें दोनों के हाथ में एक कार्ड था, जिस पर लिखा था, “मम्मी-पापा।” साथ ही शीना ने कैप्शन में लिखा, “आपकी प्रेयर्स की जरूरत है। प्लीज, हमें अपनी ब्लेसिंग दीजिए। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि प्रेग्नेंसी का यह फेज अच्छे से निकल जाए। मैं आपके साथ यह खबर साझा करके काफी खुश हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक