न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या के रिलेशनशिप-ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं मां भावना, 6 साल बाद फिर रोमांच पैदा करेगा ‘CID’

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। उन्हें कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Oct 2024 12:36:45

2 News : अनन्या के रिलेशनशिप-ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं मां भावना, 6 साल बाद फिर रोमांच पैदा करेगा ‘CID’

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। उन्हें कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया। हालांकि दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर प्यार का इजहार नहीं किया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हो चुका है। इस बारे में भी उनका कोई बयान सामने नहीं आया। वे अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच अनन्या की मां ने बेटी के प्यार और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है। भावना ने यह भी बताया कि वह अनन्या के रिलेशनशिप और ब्रेकअप की टेंशन नहीं लेतीं।

ये ऐसा दौर है जब कोई भी इंसान अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहता है। वह भी यही चाहती हैं कि अनन्या खुश रहे। दरअसल भावना इस समय ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3’ में नजर आ रही हैं। इसी दौरान उनसे अनन्या की लव लाइफ के बारे में चल रही अफवाहों के बारे में सवाल किया गया। इस पर भावना ने कहा कि जब मैं छोटी थी तो मेरी जोड़ी कई लोगों के साथ बनती थी। बस अंतर केवल इतना है कि तब सुर्खियां नहीं बनती थी।

मुझे लगता है कि अनन्या को अपना जीवन उसी तरह सामान्य रूप से जीना चाहिए जैसा मैंने या आपमें से किसी ने जिया। जिस दिन वह शादी करने का फैसला करेगी और मुझे बताएगी, उस दिन शायद मैं भावुक हो जाऊंगी और मेरे मन में भावनाएं आ जाएंगी। तब तक मैं बस यही चाहती हूं कि वह अच्छा समय बिताए।

बता दें अनन्या ने साल 2019 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कुछ और फिल्मों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। अनन्या पिछले दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई मूवी CTRL में दिखी थीं। अनन्या के पिता बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर चंकी पांडे हैं।

मेकर्स ने जासूसी शो ‘CID’ को लेकर जारी किया वीडियो, इस दिन आएगा प्रोमो

‘CID’ टीवी की दुनिया का मशहूर जासूसी शो है। यह शो साल 1998 से शुरू होकर साल 2018 तक यानी 20 साल चला था। शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। बाद में यह ऑफ एअर हो गया था। अब ‘CID’ के फैंस के लिए खुशखबरी हैं कि ये एक बार फिर से शुरू होने वाला है। लगभग 6 साल बाद इस शो के मेकर्स ने एक वीडियो क्लिप जारी कर फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। सोनी चैनल के इंस्टाग्राम पर शो की पहली झलक शेयर की गई है।

इसमें ‘ACP प्रद्युमन’ के किरदार में एक्टर शिवाजी साटम एक बार फिर अपने धांसू अंदाज में दिख रहे हैं। दर्शकों को ‘ACP प्रद्युमन’, ‘इंस्पेक्टर दया’ (दयानंद शेट्टी) और सीनियर इंस्पेक्टर ‘अभिजीत’ (आदित्य श्रीवास्तव) को फिर से देखने का मौका मिलने वाला है। जब शो अचानक बंद कर दिया गया था तो फैंस में जबरदस्त नाराजगी देखी गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया था।

मेकर्स ने यह भी ऐलान किया है कि शो का पहला प्रोमो 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वीडियो में फैंस से इस दिन का इंतजार करने के लिए कहा गया है। इस क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें, 26 अक्टूबर को एक ब्लॉकबस्टर प्रोमो वीडियो लॉन्च किया जाएगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री