न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भारती ने कहा, महाकुंभ बेहोश होकर मरने जाएं या बिछड़ने! दीपिका को लेकर फैली अफवाह के सवाल पर बोले शोएब

आम हो या खास इन दिनों हर किसी पर प्रयागराज में जारी महाकुंभ का खुमार छाया हुआ है। सब आस्था और भक्ति के साथ वहां संगम में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 7:39:02

2 News : भारती ने कहा, महाकुंभ बेहोश होकर मरने जाएं या बिछड़ने! दीपिका को लेकर फैली अफवाह के सवाल पर बोले शोएब

आम हो या खास इन दिनों हर किसी पर प्रयागराज में जारी महाकुंभ का खुमार छाया हुआ है। सब आस्था और भक्ति के साथ वहां संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोग वहां जाकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपना अनुभव शेयर कर चुके हैं। वे फोटो और वीडियो के साथ लोगों को प्रयागराज के दर्शन करा उनमें भक्ति भाव जगा रहे हैं। हालांकि इस बीच मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने महाकुंभ में डुबकी लगाने के प्लान को कैंसिल कर कुछ अलग ही रुख दिखाया है।

उन्होंने इसकी वजह भी बताई। दरअसल पिछले दिनों महाकुंभ में भगदड़ मचने से कई लोगों की जानें चली गई थीं। इस घटना के बाद भारती पवित्र स्थल पर जाने से डर रही हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड ने जब भारती से पूछा कि क्या वह जल्द ही महाकुंभ में जाएंगी, तो उन्होंने कहा कि बेहोश होकर मरने या बिछड़ने? मेरा मन तो था जाने का लेकिन मैं दिन-ब-दिन वहां से ऐसी दुखद खबरें सुनती हूं और मैं अपने बेटे गोले को लेकर वहां जाने के बारे में सोच भी नहीं सकती। भारती को इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा, “कुंभ को बदनाम मत करो।” दूसरे ने कहा, “अगर आपके पास सही जानकारी नहीं है तो गुमराह मत होइए...मीडिया पर अपना अनुमान मत थोपिए।” तीसरे ने भारती को उनके लहजे पर आड़े हाथों लेते हुए लिखा, “क्या कुंभ में गए सभी लोग बेहोश होकर मर गए? सब कुछ मजाक नहीं है।” भारती के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इन दिनों कलर्स टीवी पर कॉमेडी व कुकिंग रियलिटी शो लॉफ्टर शेफ का दूसरा सीजन होस्ट कर रही हैं। वह हमेशा की जैसे दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल हैं। भारती कई सालों से कॉमेडी की दुनिया में एक्टिव हैं। उनके पति हर्ष लिम्बाचिया भी बखूबी उनका साथ देते हैं।

शोएब इब्राहिम ने कहा, जब दीपिका प्रेग्नेंट थीं तब भी ऐसी अफवाहें…

टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शोएब ने एक महीने से ज्यादा के ब्रेक के बाद यूट्यूब चैनल पर व्लॉग पोस्ट किया है। इस वीडियो में दीपिका भी हैं। दीपिका फिलहाल रियलिटी कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के चलते लाइमलाइट में हैं। शोएब ने व्लॉग में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। शोएब ने एक फैन का सवाल पढ़ा, जिसमें पूछा गया था, “क्या दीपिका की पहली शादी से एक बेटी है? आप इसका जवाब क्यों नहीं दे रहे?”

शोएब ने साफ तौर पर इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि मैं आज यह साफ कह रहा हूं कि यह खबर झूठी है। जिसने यह गलत खबर फैलाई है, उसका मकसद साफ नहीं है। जब दीपिका प्रेग्नेंट थीं तब भी ऐसी अफवाहें सामने आईं जिससे वह इमोशनली काफी ज्यादा टूट चुकी थीं। दीपिका मानसिक रूप से काफी प्रभावित हुई थीं और लोगों ने उन्हें बहुत कुछ कहा था।

दीपिका ने भी अपनी प्रेग्नेंसी, बेटे रुहान के जन्म और उसकी देखभाल के दौरान जो तकलीफें झेली, उसे शेयर किया। उन्होंने बताया कि मिसकैरेज का सामना करने के बावजूद लोग उनके बारे में गलत अफवाहें फैलाते रहे। दीपिका ने कहा कि ‘ससुराल सिमर का’ शो के अपने को-एक्टर के साथ जो पुरानी तस्वीरें थीं, उनका गलत इस्तेमाल करके झूठी खबरें फैलाई गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ