न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भारती सिंह से बस में दूधवाले करते थे गंदी हरकत, कॉमेडियन ने कपिल की तारीफ करते हुए बताईं ये बातें

कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लोगों को दिल खोलकर हंसाने की अद्भुत प्रतिभा के चलते वह मनोरंजन जगत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 11:41:27

2 News : भारती सिंह से बस में दूधवाले करते थे गंदी हरकत, कॉमेडियन ने कपिल की तारीफ करते हुए बताईं ये बातें

कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लोगों को दिल खोलकर हंसाने की अद्भुत प्रतिभा के चलते वह मनोरंजन जगत की प्रमुख हस्ती बन चुकी हैं। भारती ने काफी मेहनत और संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल किया है। पिछले कुछ समय से भारती अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। इस बीच भारती ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। भारती पूर्व में बता चुकी हैं कि उनको गलत तरह से छूने की कोशिश की गई थी।

इस बारे में सवाल पूछने पर भारती ने कहा कि टीवी पर नहीं लेकिन शुरुआत में जब पैसे नहीं होते थे तो मैं कॉमेडी स्किट करवाने जाती थी। मुझे तब समझ नहीं आता था। तब बताया नहीं जाता था कि गुडटच या बैडटच क्या है...कोई हाथ रखे तो लगता था कि अंकल सहारा ले रहे हैं। मैं कॉलेज से 3 दिन छुट्टी करती थी। मैं सुबह 5 बजे बस से जाती थी तो उसमें सब दूधवाले होते थे। वे लोग लुंगियां पहने होते थे। कभी जगह नहीं होती थी। वो गिर जाते थे। पहले तो समझ ही नहीं आता था छेड़ रहे हैं। जब किसी ने कुछ कसकर पकड़ा तो लगता था फिर सोचती थी कि क्या पता वो गिरने लगा हो। वही चीज हाथ में आई हो तो उसने पकड़ा हो। मैं दिमाग से भी बड़ी नहीं थी।

मुझे धीरे-धीरे ये चीजें पता चलीं। जब पता चला तो लोगों को कोहनियां मारीं भले ही बाद में हाथ कांपता रहे। ये छेड़खानी बस में होती थी। कपिल के शो पर भी कई बार लोग कंधे पर हाथ रखने की कोशिश करते थे। कपिल डांटते थे, ऐसा क्यों करने देती है। कई चीजें कपिल से सीखीं। लोग गाल ही खींचने लगे तो अब बॉडीगार्ड रखने पड़े। लोग मेरे घर आने लगे हैं मिलने के लिए। जब से बच्चा हुआ है मैं डरने लगी हूं।

bharti singh,comedian bharti singh,kapil sharma,comedian kapil sharma,bharti kapil,bharti bus,bharti milkmen,bharti good touch bad touch

भारती ने कहा, कपिल हमेशा दूसरों को प्रेरित करते हैं और…

भारती ने कपिल की जमकर तारीफ की। भारती ने कहा कि कपिल मेरे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते हैं। कपिल ने मुझे बेहतर कॉमेडियन बनने में मदद की और उनकी मेहनत को देखकर मैं बहुत प्रभावित हूं। कपिल को लेखक की जरूरत नहीं पड़ती, वे खुद अपने चुटकुले बनाते हैं। कपिल हमेशा दूसरों को प्रेरित करते हैं और कभी किसी को नीचा नहीं दिखाते। कपिल हमेशा मेरे करिअर का समर्थन करते हैं और मुझे मौके देते हैं। वे मंच पर अलग दिखते हैं, लेकिन असल जिंदगी में बहुत जमीन से जुड़े और ईमानदार इंसान हैं।

मैं कपिल के साथ सभी त्योहार मनाती हूं, क्योंकि वे मुझे हमेशा प्रेरित करते हैं। बता दें भारती ने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपने करिअर की शुरुआत की थी। फिर 'कॉमेडी सर्कस' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसे कई लोकप्रिय शो में काम किया। भारती ने डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' और 'नच बलिए' में भी भाग लिया। भारती पिछले महीने खत्म हुए कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में होस्ट के रूप में नजर आई थीं। उन्होंने शो का पहला सीजन भी होस्ट किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह