न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारती का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, कंगना के बयान से आहत राखी पहुंचीं अस्पताल! ट्विंकल खन्ना...

दिग्गज कॉमेडियन भारती सिंह पिछले कई दिनों से अपना वजन कम करने को लेकर चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों भारती की कुछ फोटो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 2:15:17

भारती का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, कंगना के बयान से आहत राखी पहुंचीं अस्पताल! ट्विंकल खन्ना...

दिग्गज कॉमेडियन भारती सिंह पिछले कई दिनों से अपना वजन कम करने को लेकर चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों भारती की कुछ फोटो सामने आई थीं, जिनमें उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को हैरान कर दिया था। उसके बाद उनके डाइट चार्ट को लेकर भी कई खबरें आईं। खुद भारती ने दिनचर्या को लेकर खुलासा किया था। अब भारती ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। इन तस्वीरों को भारती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वे पति हर्ष लिंबाचिया के साथ दिख रही हैं। भारती और हर्ष खूबसूरत कपल की जैसे पोज दे रहे हैं। भारती रेड शिमरी ड्रेस में भारती काफी स्लिम लग रही हैं। भारती ने कैप्शन में लिखा है, "एक साथ मजबूत।" फैंस के साथ सेलेब्स भी भारती का कायाकल्प देख खुश हो गए। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट ने उन्हें 'सुंदर लड़की', तो युविका चौधरी ने 'खूबसूरत' कहा। आपको बता दें कि भारती ने हंसाने-गुदगुदाने का सफर सोनी टीवी के मशहूर शो 'इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से किया था।

राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर कंगना रनौत पर साधा निशाना

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि साल 1947 में आजादी नहीं, भीख मिली थी। असल आजादी साल 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी की सरकार आई। अब एक्ट्रेस राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर कंगना पर निशाना साधते हुए वीडियो शेयर किया है। राखी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें कंगना बोल तो रही हैं लेकिन उनकी जगह कुत्ते के भौंकने की आवाज आ रही है। राखी ने कैप्शन में लिखा है कि देश की गद्दार है दीदी। इस वीडियो में मैं अस्पताल में हूं। नर्स मेरा चेकअप कर रही हैं।

राखी ने कहा कि एक अभिनेत्री ने कहा है कि आजादी हमें भीख में दी गई। क्या आप लोग देश से प्यार नहीं करते हैं, मैं तो बहुत करती हूं। ऐसे लोगों को ऐसे पद्मश्री पुरस्कार दिया जाता है। भीख तो तुम्हें मिली होगी। तुमने भीख मांगी होगी तब तुम्हें मिला है। हमारे देश के जवानों ने बलिदान दिया। हमारे जवानों ने कारगिल, चीन और पाकिस्तान पर जीत हासिल की। उनका बलिदान क्या व्यर्थ है, जो ऐसे-ऐसे कमेंट कर रहे हैं। मुझे बहुद दुख हो रहा है दोस्तों। देश किस तरफ और कैसे लोगों के हाथ में जा रहा है। बहुत दुख हुआ दोस्तों। मुझे बहुत झटका लगा जब कल मैंने सुना और आज मैं अस्पताल में एडमिट हो गई हूं। साल 2014 में आजाद हुआ कोई कह रहा है, हमें आजादी भीख में दी गई, यह बहुत खराब है।

ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। मैंने जवाब दे दिया है। मुझे यह सुनकर झटका लगा है इसलिए मैं अस्पताल में हूं। इसलिए मैं अपने वतन और देश की जनता से प्यार करती हूं। मैं अभिनेत्री होने के बाद भी नहीं डरती हूं। सब लोग चुप होकर बैठ जाए मुझे फर्क नहीं पड़ता है। कोई कल की पागल लड़की आकर नहीं बोल सकती कि देश भीख में मिला है। उसे किसने अधिकार दिया है। अपना अवार्ड ले जो उसने भीख में मांगा है और चुपचाप घर में बैठ जाए। अपना पद्मश्री पुरस्कार पकड़ और चुपचाप घर में बैठ और अपना काम कर।

ट्विंकल खन्ना ने बाल दिवस पर शेयर किया वीडियो

एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्नाि ने बाल दिवस के मौके पर वीडियो शेयर किया है और लोगों को सच्चाई सीखने के लिए कहा है। ट्विंकल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्विंकल कभी गिरे हुए टोस्ट को उठाकर खाने लगती हैं तो कभी तकिए के नीचे छुपाई चॉकलेट को चुपके से खा रही हैं। उन्होंने इस फनी वीडियो को शेयर कर लिखा, “बाल दिवस पर स्पेशल रिपोस्ट। इस बाल दिवस पर समय है जब हम अपनी सच्चाई बताएं।

प्यार करने वाली, उदार, धैर्यवान आत्माएं जो आपको इस दुनिया में ले आई, ठीक है... वे केवल इंसान हैं। अगर आपने इस वीडियो से खुद को रिलेट किया तो कमेंट करें। साथ ही अपनी मां को फोन करो और बताओ कि तुम उनसे प्यार करते हो।” उल्लेखनीय है कि ट्विंकल ने लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लिया हुआ है। वे कॉलम राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर