Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या परिवार बढ़ाने की तैयारी में हैं भारती सिंह? हर्ष से चल रही है बात, बोलीं- आपके मुंह में घी-शक्कर!

कॉमेडियन भारती सिंह ने दूसरी बार माँ बनने की अफवाहों पर मज़ेदार अंदाज़ में दिया जवाब। जानिए क्या हर्ष और भारती अब परिवार बढ़ाने की सोच रहे हैं और क्या चल रही है उनकी अगली प्लानिंग।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 8:43:45

क्या परिवार बढ़ाने की तैयारी में हैं भारती सिंह? हर्ष से चल रही है बात, बोलीं- आपके मुंह में घी-शक्कर!

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह जब भी मीडिया के सामने आती हैं, तो अपने चुटीले अंदाज़ से लोगों को हंसी में डुबो देती हैं। साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी करने वाली भारती ने 2022 में अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया। अब क्या यह कॉमेडी जोड़ी अपने परिवार को और बड़ा करने की सोच रही है? हाल ही में शो लाफ्टर शेफ्स के दूसरे सीज़न की होस्टिंग खत्म करने के बाद एक इंटरव्यू में भारती से इसी बारे में पूछा गया।

वायरल क्लिप पर भारती ने दिया मज़ेदार जवाब

जब टेलीटॉक इंडिया ने भारती से उनके ‘दूसरी बार मां बनने’ की चर्चाओं पर सवाल किया, तो उन्होंने हमेशा की तरह मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि वायरल वीडियो में जो उनका पेट थोड़ा उभरा हुआ दिख रहा है, वो बस इसलिए क्योंकि उन्होंने उस दिन भरपेट कढ़ी-चावल खा लिए थे। उन्होंने हंसते हुए बताया कि जब भी वो साड़ी या कोई ट्रेडिशनल ड्रेस पहनती हैं, तो लोग अंदाज़ा लगाने लगते हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं।
क्या परिवार बढ़ाने की योजना है?

इस सवाल पर भारती सिंह ने कहा, “अरे यार, आपके मुंह में घी-शक्कर, जो आप ऐसी खबरें फैला रहे हो।” उन्होंने खुलासा किया कि हर्ष और वह आपस में इस विषय पर बातचीत कर रहे हैं। “हम दोनों सोचते हैं कि क्या अब हमारे परिवार को थोड़ा और बढ़ाया जाए। बातचीत चल रही है, लेकिन अभी सब प्लानिंग के लेवल पर है।” भारती ने बताया कि लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग खत्म हो गई है, तो अब दोनों थोड़ा एक-दूसरे को समय देना चाहते हैं।
भारती ने आगे कहा, “अब हम थोड़ी छुट्टी भी प्लान कर रहे हैं। और हां, उस ट्रिप पर बच्चा भी साथ जाएगा, नैनी भी साथ जाएगी, हाउसहेल्प भी जाएगी, और पांडे भी साथ जाएगा। ऐसे में अगर रास्ते में कोई और प्लान बन गया तो देखेंगे,” उन्होंने यह बात भी अपने ह्यूमर के अंदाज़ में ही कही।
अप्रैल में वायरल हुआ था एक वीडियो

गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें भारती के पेट को देखकर लोगों ने उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि भारती ने उस समय भी मज़ाकिया ढंग से इन अफवाहों का खंडन किया था।

पेशेवर मोर्चे की बात करें तो भारती सिंह के पास काम की कोई कमी नहीं है। वह लगातार हल्के-फुल्के मनोरंजक कार्यक्रमों में अपने हास्य का जलवा बिखेरती रहती हैं। दर्शक उन्हें टीवी पर अक्सर नए अवतार में देखते रहते हैं, चाहे वो होस्टिंग हो या कॉमिक एक्ट्स।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका