न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमृतसर में फंसा था परिवार फिर भी थाईलैंड में छुट्टी मना रही थीं भारती! कॉमेडियन ने बताई सच्चाई

भारती सिंह टीवी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। सालों से मनोरंजन कर रहीं भारती कभी स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 May 2025 11:30:25

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमृतसर में फंसा था परिवार फिर भी थाईलैंड में छुट्टी मना रही थीं भारती! कॉमेडियन ने बताई सच्चाई

भारती सिंह टीवी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। सालों से मनोरंजन कर रहीं भारती कभी स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में रंग जमाती हैं तो कभी होस्ट बनकर महफिल लूट लेती हैं। भारती इन दिनों कलर्स टीवी के कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन को होस्ट कर रही हैं। इस बीच हाल ही में उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रॉल किया।

भारती पर यह आरोप लगाकर घेरा गया कि वह थाईलैंड में छुट्टियां मना रही थीं, जबकि उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से संकट में फंस गया। अब भारती ने खुलासा किया है कि वह छुट्टियां मनाने नहीं, बल्कि काम के सिलसिले में बैंकॉक गई थीं। भारती ने अपने यूट्यूब व्लॉग में लोगों से फर्जी खबरों पर विश्वास न करने की अपील की। साथ ही भारतीय सेना की तारीफ भी की। भारती ने कहा कि भारत एक बहुत मजबूत देश है और इसे कोई हिला नहीं सकता।

आप लोग बहुत मासूम हैं। जब मैं आपके कमेंट पढ़ती हूं तो मुझे गुस्सा नहीं आता। मुझे बस लगता है कि आप लोग बहुत भोले हो जो बिना सोचे किसी भी खबर पर भरोसा कर लेते हैं। कुछ लोग राशन पानी लेने के लिए भीड़ लगा रहे हैं। गलत बात है भाई...भारत बहुत मजबूत देश है, यहां किसी को कोई परेशानी नहीं हो सकती है।

bharti singh,comedian bharti singh,bharti singh thailand vacation,bharti vlog,bharti family amritsar,india vs pakistan,laughter chefs 2

भारती ने कहा, मैंने हमेशा एक बात पंजाबियों से सीखी है कि…

वीडियो में एक जगह भारती रो भी पड़ती हैं। लोगों के कड़वाहट भरे कमेंट को पढ़कर उन्हें रोना आ गया। उन्हें ये बुरा लगा कि लोग सोचते हैं कि भारती को अपने परिवार और देश की परवाह नहीं है। कॉमेडियन बताती हैं कि वह अक्सर फर्जी खबरें पढ़कर चिंतित हो जाती हैं और दिन में दो से तीन बार अपने परिवार को फोन करती हैं। भारती ने कहा कि मेरा परिवार सुरक्षित है और अच्छे से है।

मैं सभी को स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं यहां काम के लिए आई हूं, किसी छुट्टी के लिए नहीं। हमारे पास 10 दिनों का शूट था और हमने इस प्रोजेक्ट के लिए 3-4 महीने पहले ही कमिटमेंट कर दिया था। इसके लिए बहुत सारी तैयारी की गई है और आखिरी समय में किसी को छोड़ना पेशेवर नहीं है। मैंने हमेशा एक बात पंजाबियों से सीखी है कि एक बार कह दो तो फिर कह दो मना नहीं करना। मुझे बुरा लगता है जब लोग मुझ पर हंसने और मजे लेने का आरोप लगाते हैं, जबकि पंजाब में मेरा परिवार कष्ट में है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी