न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारती ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को दी खुशखबरी, सुजैन खान बच्चों के साथ नए घर में हुईं शिफ्ट

मीडिया में पिछले कई दिनों से यह बात चल रही थी कि कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं। आखिरकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Dec 2021 4:35:57

भारती ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को दी खुशखबरी, सुजैन खान बच्चों के साथ नए घर में हुईं शिफ्ट

मीडिया में पिछले कई दिनों से यह बात चल रही थी कि कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं। आखिरकार भारती ने अपने फैंस को खुशखबरी दे ही कि वे जल्द ही मां बनने वाली हैं। भारती ने यह खबर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। दरअसल भारती ने दोस्तों संग एक फोटो शेयर की है। इसमें उनके अलावा हर्ष, जैस्मिन भसीन और अली गोनी भी मौजूद हैं। भारती बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखी जा सकती हैं। भारती ने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें भारती फैंस को प्रेग्नेंसी टेस्ट का रिएक्शन दिखाती नजर आ रही हैं। भारती ने अपने इस स्पेशल मूमेंट को रिकॉर्ड करने के बारे में सोचा।

वीडियो में भारती भांगड़ा कर रही हैं। भारती के एक करीबी ने प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म करते हुए बताया कि यह बहुत ही इनीशियल स्टेज है। वो अभी लो प्रोफाइल रहना चाहती हैं और इसी वजह से वे ज्यादा बाहर नहीं घूम रही हैं। आपको बता दें कि भारती ने कपिल शर्मा के शो से भी कुछ दिन का ब्रेक लिया हुआ है। भारती पिछले दिनों अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने अपना वजन घटाया था।


bharti singh,sussanne khan,harsh limbachiya,Hrithik Roshan,bollywood news in hindi

सुजैन का 2014 में हो गया था ऋतिक रोशन से तलाक

एक्टर ऋतिक रोशन और संजय खान की बेटी सुजैन 20 दिसंबर 2000 को शादी के बंधन में बंधे थे। वर्ष 2006 में उनके ऋहान और 2008 में ऋदान का जन्म हुआ। वर्ष 2014 में सुजैन-ऋतिक का तलाक हो गया था। हालांकि तलाक के बावजूद दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। उन्हें कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। इस बीच खबर आ रही है कि सुजैन अपने दोनों बच्चों के साथ एक नए आलीशान घर में प्रवेश कर चुकी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सुजैन अपने साजो-सामान के साथ नए घर में जा चुकी हैं।

खास बात ये है कि सुजैन का यह नया घर ऋतिक के बंगले से कुछ ही दूर पर स्थित है। ऋतिक के बंगले से समुद्र का शानदार सीन दिखाई देता है। सुजैन ने यह घर किराए पर नहीं लिया, बल्कि इसे खरीदा है। इस घर में चार कमरे हैं। एक सूत्र ने कहा कि सुजैन मैडम और उनके बच्चे अभी यहां रहते हैं। ऋतिक यहां अक्सर आते हैं, कभी-कभी तो दिन में दो बार भी पहुंच जाते हैं और परिवार के साथ समय बिताते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका