लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की फैमिली प्लानिंग को लेकर कई बार खबरें आती रहती हैं। भारती से कई बार उनकी प्रेगनेंसी और बच्चे के बारे में पूछा गया और उन्होंने हर बार इन बातों से इंकार ही किया है। अब हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि ये कपल पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहा है और अगर सब कुछ सही रहा तो अगले साल इनके घर एक नन्हा मेहमान आ सकता है। कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि भारती ने फिलहाल नए प्रोजेक्ट्स लेना बंद कर दिया है और आराम कर रही हैं। वे घर से भी बहुत कम ही बाहर निकल रही हैं।
जब भारती से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं ना तो किसी चीज से इंकार करूंगी और ना ही पुष्टि करूंगी। जब सही वक्त होगा तो मैं खुलकर इस पर बात करूंगी। ऐसी चीजें कोई छुपा नहीं सकता है। तो जब मुझे खुलासा करना होगा, मैं सार्वजनिक तौर पर करूंगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारती ने काफी वेट लॉस किया है। कहा जा रहा है कि भारती ने डॉक्टर की सलाह पर ही वजन कम किया है, जिससे वे हेल्दी प्रेगनेंसी अनुभव कर सकें।
आरआरआर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आलिया का वीडियो वायरल
आरआरआर
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने
आया है। वीडियो में आलिया, डायरेक्टर एसएस राजमौली, अजय देवगन, जूनियर
एनटीआर के साथ बैठी हैं। आलिया ने मीडिया संग बातचीत की। ऐसे में एक
पत्रकार ने उनसे पूछा-'क्या R आपके लिए लकी है?' इस पर आलिया शरमा गईं।
राजमौली, अजय और एनटीआर उन्हें देखने लगते हैं और मुस्कुराते हैं। आलिया ने
सवाल के जवाब में कहा, 'मैं सोच नहीं पा रही हूं क्या कहूं। मुझे कुछ
समझदारी वाला जवाब देना होगा। जी, R मेरे लिए लकी है और A भी है।' यह बात
सुनकर वहां मौजूद लोग खुश हो जाते हैं और शोर मचाने लगते हैं।
यहां
पत्रकार का इशारा R से रणबीर कपूर की ओर था। आलिया और रणबीर एक-दूसरे को
लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। दोनों
'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। उनकी शादी को लेकर भी लगातार
अटकलें जारी हैं। फिल्म 'आरआरआर' की बात करें तो ये फिल्म 7 जनवरी को
रिलीज होगी। इसमें राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया, अजय, श्रेया सरन अहम
किरदार निभा रहे हैं। ये डायरेक्टर एसएस राजमौली की बाहुबली के बाद सबसे
बड़ी फिल्म है।














