Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भरत ने ईशा और अहाना के साथ मनाया ‘फैमिली संडे’, भारती-हर्ष के घर फिर गूंजेंगी किलकारियां, ऐसे दी गुडन्यूज

स्टार कपल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल पिछले कुछ समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 8:26:28

2 News : भरत ने ईशा और अहाना के साथ मनाया ‘फैमिली संडे’, भारती-हर्ष के घर फिर गूंजेंगी किलकारियां, ऐसे दी गुडन्यूज

स्टार कपल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल पिछले कुछ समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। ईशा ने पिछले साल शादी के 12 साल बाद बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया था। इससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था, जो इस बारे में जरा भी कल्पना नहीं कर सकते थे। वे चाहते थे कि ईशा और भरत का साथ हमेशा के लिए बना रहे। अब हाल ही में ईशा अपने एक्स हसबैंड भरत संग नजर आई, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। भरत ने खुद इस फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया।

इसमें दोनों फैमिली संग समय बिताते नजर आए। ये एक सेल्फी है जिसे भरत ने क्लिक किया है। पीछे कुर्सी पर वाइट टॉप में ईशा नजर आ रही हैं, साथ में उनकी बहन अहाना देओल खड़ी हैं और उनके पीछे वैभव बोहरा हैं। सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही है। फोटो को शेयर करते हुए भरत ने कैप्शन में लिखा, “फैमिली संडे।” इसी के साथ उन्होंने पिंक हार्ट इमोजी भी बनाई है। वैसे बता दें कि तलाक के बाद भी ईशा और भरत के बीच मनमुटाव नही है। उनकी दो बेटियां राध्या और मिराया हैं और दोनों मिलकर बच्चों की को पेरेंटिंग कर रहे हैं। उन्हें एक बार फिर से साथ देख उन्हें चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

ये तस्वीर देखकर साफ हो गया है कि कपल आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं। कुछ लोग तो ये भी अनुमान लगा रहे हैं कि शायद वे फिर से एक हो सकते हैं। बता दें ईशा ने साल 2012 में भरत के साथ शादी की थी। हालांकि भरत अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उन्हें एंटरप्रेन्योर मेघना लखानी के साथ देखा गया था। भरत ने मेघना का अपने परिवार में स्वागत किया था।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पहले है एक बेटा गोला

दिग्गज कॉमेडियन भारती सिंह ने फैंस को खुशखबरी दी है। भारती प्रेग्नेंट है और हर्ष लिंबाचिया के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। भारती ने सोशल मीडिया पर यह गुडन्यूज सुनाई। प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सुनाते हुए कपल ने फोटो शेयर की है। इसमें भारती का बेबी बंप नजर आ रहा है और हर्ष साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। हर्ष ने क्यूट तरीके से बेबी बंप को पकड़ रखा है। कपल एक साथ खड़े हुए काफी प्यारे लग रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम दोबारा प्रेग्नेंट हैं।”

बता दें कि भारती को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। वह नियमित तौर पर व्लॉग के जरिए खुद को लेकर अपडेट देती रहती हैं। इन दिनों भारती अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में हैं। कपल ने वहीं से फैंस को यह गुड न्यूज सुनाई है। इस पर हर्ष और भारती ने पूरा एक व्लॉग बनाया है जिसका नाम 'गोला बड़ा भाई बनने वाला है।’ इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे है और कपल को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि भारती और हर्ष साल 2022 में पहली बार पेरेंट्स बने थे।

बेटे लक्ष्य उर्फ गोला को जन्म देने के बाद भारती ने कई इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वह बस एक बेटी चाहती है। ‘लाफ्टर क्वीन’ के नाम से मशहूर भारती अपनी कॉमेडी, टीवी शोज और हर्ष के साथ मजेदार कंटेंट से सबको हंसाती रहती हैं। वह मां बनने के साथ अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को भी शानदार तरीके से संभाल रही हैं। भारती कुछ दिनों पहले कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ को होस्ट करती दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका