Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने की लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की झलकियां

जीटीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’फेम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा विवाह बंधन में बंध गई हैं। मायरा ने अपने लॉग टर्म बॉयफ्रेंड स्किन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 11:24:40

‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने की लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की झलकियां

जीटीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’फेम एक्ट्रेस मायरा मिश्रा विवाह बंधन में बंध गई हैं। मायरा ने अपने लॉग टर्म बॉयफ्रेंड स्किन स्पेशलिस्ट राजुल यादव के साथ सात फेरे लिए हैं। इस मौके पर दोनों के परिवार और दोस्त मौजूद थे। मायरा के कई को-स्टार्स ने भी शिरकत की और सब लोगों ने कपल के साथ खूब पोज भी दिए। मायरा ने अब सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ शादी की झलकियां शेयर की हैं। मायरा ने फोटो इंस्टा स्टोरी पर साझा की हैं। शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैंस उन पर खूब प्यार लुटाने के साथ उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। मायरा ने शादी के लिए कुछ समय पहले ही ‘भाग्य लक्ष्मी’ को अलविदा कहा था। तस्वीरों में मायरा लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। मायरा बेहद खूबसूरत लगीं। मांग टीका, हैवी नेकलेस और बड़े-बड़े इयरिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। मायरा ने दुल्हन बनकर भी खूब पोज दिए। उनकी नजाकत देख फैंस भी तारीफ कर रहे हैं।

राजुल ने क्रीम कलर की शेरवानी कैरी की थी। कपल दूल्हा-दुल्हन के अवतार में जंच रहे हैं और यह जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। मायरा ने संगीत सेरेमनी में डार्क ग्रीन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थीं। शादी में एक्ट्रेस आशना किशोरी भी पहुंचीं, जिन्होंने दूल्हा-दुल्हन संग पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि आशना और मायरा की दोस्ती काफी गहरी है। शादी में एक्ट्रेस हिबा नवाब ने भी शिरकत की। हिना बैचलर पार्टी और प्री-वेडिंग फंक्शन में भी शामिल हुई थीं।

मायरा ने ‘स्प्लिट्जविला’ शो से ग्लैमर वर्ल्ड में रखा था कदम

उल्लेखनीय है कि मायरा ने दिल्ली के रहने वाले राजुल के साथ पिछले साल अप्रैल में सगाई की थी। राजुल ने घुटने पर बैठकर मायरा को रिंग पहनाई थी। मायरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी राजुल के साथ पहली मुलाकात एक शादी के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे उनमें दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया।

मायरा ने एमटीवी के 'स्प्लिट्जविला' शो के 11वें एडिशन से अपने करिअर की शुरुआत की थी और इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाया। मायरा 'भाग्यलक्ष्मी' में ‘मलिष्का’ के किरदार में नजर आ रही थीं लेकिन अपनी शादी की वजह से उन्हें इससे ब्रेक लेना पड़ा। हालांकि मायरा की शो में वापसी की उम्मीद भी लगाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका