न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 2025 के मध्य फ्लोर पर जाएगी Bhagam Bhag 2 , पिछली फिल्म के स्तर को बनाए रखने का प्रयास

यह फिल्म है वर्ष 2006 में प्रदर्शित हुई प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी भागम भाग, जिसमें अक्षय कुमार, गोविन्दा और परेश रावल की तिकड़ी ने अपनी कॉमेडी टाइमिंग के जरिये फिल्म को अविस्मरणीय बना दिया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Nov 2024 9:44:24

वर्ष 2025 के मध्य फ्लोर पर जाएगी Bhagam Bhag 2 , पिछली फिल्म के स्तर को बनाए रखने का प्रयास

रीमेक और सीक्वल के दौर में अब एक ऐसी फिल्म के सीक्वल की घोषणा की गई है जिसने अपने प्रदर्शन के समय दर्शकों को हंसी का वो डोज दिया था, जिसे याद करके दर्शक वर्षों तक मुस्कराते रहे हैं। यह फिल्म है वर्ष 2006 में प्रदर्शित हुई प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी भागम भाग, जिसमें अक्षय कुमार, गोविन्दा और परेश रावल की तिकड़ी ने अपनी कॉमेडी टाइमिंग के जरिये फिल्म को अविस्मरणीय बना दिया था। अब भागम भाग के निर्माताओं ने 18 साल बाद फिल्म का सीक्वल बनाने की बात कही है।

सिने गलियारों में बहती हवाओं ने बताया है कि शेमारू एंटरटेनमेंट 2006 की कॉमेडी फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहा है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। तमाम अटकलों के बीच निर्माताओं ने पुष्टि की है कि वे भागम भाग 2 बना रहे हैं और फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है।

सीक्वेल के अधिकार हाल ही में शेमारू एंटरटेनमेंट से रोअरिंग रिवर प्रोडक्शंस की सरिता अश्विन वर्दे ने खरीदे हैं, जो साथ ही साथ फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रही हैं। वह शेमारू के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण करेंगी।

फिल्म की टीम की रिपोर्ट के अनुसार, सरिता ने माना कि उन्होंने सीक्वल को डिजाइन करने में बहुत समय लगाया है, लेकिन आखिरकार यह आ ही गया। उन्होंने कहा, "चूंकि भागम भाग जैसी खास फिल्म एक ऐसे सीक्वल की हकदार है जो उतना ही खास हो, इसलिए जब सही समय था, हमने यह फैसला किया।"

शेमारू एंटरटेनमेंट के सीईओ हिरेन गडा ने सरिता से सहमति जताते हुए कहा, "हम एक अविश्वसनीय टीम के साथ साझेदारी करके एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए उत्साहित हैं जो अधिक हंसी, मस्ती और मनोरंजन लाकर अपने पूर्ववर्ती की विरासत को जारी रखेगी।"

निर्माताओं ने आगे यह भी सुनिश्चित किया कि भागम भाग 2 'पागल, पागल और मजेदार' होने जा रहा है। फिल्म के 2025 के मध्य में फ्लोर पर आने की उम्मीद है, और इसमें अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल अपनी लोकप्रिय भूमिकाओं में फिर से साथ आने की संभावना है। पहली फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। हालाँकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि सीक्वल का निर्देशन कौन करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री