न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भाभी जी घर पर हैं’ सहित कई कॉमेडी शो के लेखक मनोज संतोषी की हालत गंभीर, कविता ने पोस्ट शेयर कर बताया हाल

हंसी-मजाक से भरपूर लोकप्रिय टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ करीब एक दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। लोगों की जुबान पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 11:18:42

‘भाभी जी घर पर हैं’ सहित कई कॉमेडी शो के लेखक मनोज संतोषी की हालत गंभीर, कविता ने पोस्ट शेयर कर बताया हाल

हंसी-मजाक से भरपूर लोकप्रिय टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ करीब एक दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। लोगों की जुबान पर इसके एक-एक कैरेक्टर का नाम है। हर किरदार पर जबरदस्त प्यार लुटाया जा रहा है। फिलहाल इसके फैंस को चिंता में डालने वाली खबर सामने आ रही है। सीरियल को हिट बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले लेखक मनोज संतोषी लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मशहूर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे लेकर जानकारी दी है।

कविता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फैंस से मनोज के लिए प्रार्थना करने के लिए कह रही हैं। FIR में ‘इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला’ के रोल से फेमस हुईं कविता ने कैप्शन में लिखा, “आप उन्हें ‘भाभी जी घर पर हैं, ‘हप्पू पलटन’, ‘जीजा जी छत पर’, ‘मैडम मे आई कम इन’, ‘एफआईआर’ के आखिरी कुछ एपिसोड, ‘ऑफिस ऑफिस’ और कई अन्य कॉमेडी शो के लेखक के रूप में जानते होंगे। आज मैं आप सभी से मनोज संतोषी के लिए प्रार्थना करने के लिए कहती हूं क्योंकि वे खराब लीवर के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

बेनाइफर कोहली जैसे फरिश्ते और उनकी पूरी टीम उन्हें बचाने के लिए लड़ रही है। प्लीज इस अद्भुत इंसान के लिए प्रार्थना करें, उनकी देखभाल करने के लिए शिल्पा शिंदे को बहुत-बहुत धन्यवाद। आइए हम सब मिलकर उनके दोबारा सेहतमंद होने की प्रार्थना करें। उनकी कलम में आने वाले कई सालों तक स्याही बनी रहे और दुनिया उनके क्रिएटिव टैलेंट को और ज्यादा देख सके।”

डेलनाज ईरानी व आमिर अली सहित यूजर्स कर रहे संतोषी के लिए प्रार्थना

वीडियो पर लिखा था, “जिस इंसान ने दशकों तक पूरे देश को हंसाया, वो अब जिंदगी के लिए लड़ रहा है। सब उनके लिए प्रार्थना करें।” यह वीडियो सामने आने के बाद से फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग मनोज के जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मनोज ने ‘होटल ब्यूटीफुल’ और ‘तेरा मेरा टेढ़ा मेढ़ा’ में अपनी एक्टिंग का हुनर भी दिखाया है। एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी और आमिर अली समेत कई एक्टर्स ने मनोज संतोषी के लिए प्रार्थना की है।

एक यूजर ने लिखा, “ओएमजी कविता..यह चौंकाने वाला है..भारतीय कॉमेडी स्पेस में हमारे जाने-माने लेखक। मैंने उन्हें भाभीजी घर पे हैं में जादू करते देखा है। वह एक सामान्य दृश्य को उठाकर उसे हंसी का दंगा बना देते थे। बेमिसाल। उनके ठीक होने की प्रार्थनाएं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कामना करता हूं कि वे और भी कई साल जिएं, जल्दी ठीक हो जाएं।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ