न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दर्शकों के दिलों में फिर दौड़ेगी 'भाग मिल्खा भाग' की कहानी, 12 साल बाद सिनेमाघरों में होगी री-रिलीज

12 साल पहले रिलीज़ हुई ‘भाग मिल्खा भाग’ अब फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फरहान अख्तर द्वारा निभाए गए मिल्खा सिंह के किरदार ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था। अब इस प्रेरणादायक बायोपिक को दोबारा थिएटर में देखने का

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 4:01:30

दर्शकों के दिलों में फिर दौड़ेगी 'भाग मिल्खा भाग' की कहानी, 12 साल बाद सिनेमाघरों में होगी री-रिलीज

भारत के इतिहास के महान एथलीट मिल्खा सिंह की प्रेरणादायक जिंदगी को निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने साल 2013 में बड़े पर्दे पर 'भाग मिल्खा भाग' के जरिए बेहद खूबसूरती से उतारा था। यह फिल्म ना केवल खेल प्रेमियों के लिए बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए एक सबक बन गई, जो जिंदगी की दौड़ में कभी थकता है, कभी रुकता है। इस मूवी की कहानी दिल को छूने वाली थी और फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार इतनी शिद्दत से निभाया कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं थीं।

अब जब इस फिल्म को 12 साल पूरे हो चुके हैं, तो मेकर्स ने इसे एक बार फिर से चुनिंदा सिनेमाघरों में री-रिलीज करने का फैसला किया है, ताकि जो लोग इसे मिस कर गए थे, वे भी इस यादगार अनुभव का हिस्सा बन सकें।

फिर से थिएटर्स में दौड़ेगा 'भाग मिल्खा भाग' का जादू

फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में ना सिर्फ मिल्खा सिंह की दौड़ बल्कि उनके संघर्ष, दर्द और साहस की झलक देखने को मिलती है। विभाजन के दर्द से लेकर देश के लिए दौड़ने का सपना, यह फिल्म हर भाव को बारीकी से छूती है। राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने इसे कुछ इस तरह पर्दे पर उतारा कि हर भारतीय को मिल्खा सिंह की आत्मा की आवाज सुनाई दी।

फिल्म 11 जुलाई 2013 को पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब, 12 साल पूरे होने पर इसे 18 जुलाई से PVR और INOX जैसे प्रमुख मल्टीप्लेक्स में दोबारा दिखाया जाएगा। यह जानकारी हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई है।

फरहान अख्तर ने शेयर की भावनाएं

फिल्म की री-रिलीज को लेकर अभिनेता फरहान अख्तर ने भावुक होते हुए कहा, "मिल्खा सिंह की बायोपिक में काम करना मेरे जीवन के सबसे बड़े सम्मान में से एक था। यह कहानी हर भारतवासी को जाननी चाहिए, क्योंकि इसमें संघर्ष, साहस और देशप्रेम का मेल है।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस फिल्म का फिर से थिएटर में आना दर्शकों के लिए दोबारा वही जोश और गर्व महसूस करने का मौका होगा।
कमाई के मामले में भी 'भाग मिल्खा भाग' रही थी अव्वल

जब यह फिल्म पहली बार आई थी, तो ना केवल इसे समीक्षकों की तारीफ मिली, बल्कि दर्शकों ने भी इसे सिर आंखों पर बैठाया। इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 109 करोड़ रुपए रहा था, जबकि दुनियाभर में इसने लगभग 170 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी