बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan), जो पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल जिंदगी में आई उथल-पुलथ के लिए सुर्खियों में थीं, मां बन गई हैं। नुसरत 25 अगस्त को ही कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। आज सुबह उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। नुसरत और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नुसरत को ऐक्टर यश दासगुप्ता अस्पताल लेकर गए थे। नुसरत ने आज सुबह ही अपनी अस्पताल से एक तस्वीर भी शेयर की थी और खुद के लिए सकारात्मकता की बात की थी। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- ‘डर के ऊपर भरोसा। #positivity #morningvibes’ इसके साथ ही उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया है।














