न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सड़क किनारे बैठी मिलीं 3 महीने से लापता एक्ट्रेस, ‘वॉर 2’ के पोस्टर में तूफानी अंदाज में दिखे तीनों कलाकार

बंगाली फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुमी हर चौधरी के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। सुमी 3 महीनों से लापता थीं। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 2:51:48

2 News : सड़क किनारे बैठी मिलीं 3 महीने से लापता एक्ट्रेस, ‘वॉर 2’ के पोस्टर में तूफानी अंदाज में दिखे तीनों कलाकार

बंगाली फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुमी हर चौधरी के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। सुमी 3 महीनों से लापता थीं। वह अब पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के अमिला बाजार इलाके में एक सड़क किनारे बैठी हुई मिल गई हैं। उन्हें बर्धमान-आरामबाग राज्य राजमार्ग पर बारिश से बचने के लिए एक विश्राम स्थल पर रुके हुए देखा गया। उन्होंने शॉर्ट्स और काले रंग की फुल-स्लीव शर्ट पहनी हुई थी और उनके हाथ में एक कलम और कागज था। वे बंगाली और अंग्रेजी में अस्पष्ट रूप से कुछ बोल रही थीं।

स्थानीय लोगों ने जब उन्हें देखा तो पहले उन्हें एक आम महिला समझा, लेकिन जब सुमी ने खुद को एक टीवी एक्ट्रेस बताया और सीरियल्स में काम करने की बात कही तो लोगों ने इंटरनेट पर खोज कर उनकी पहचान कंफर्म की। एक स्थानीय व्यक्ति ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में बताया कि सुमी मानसिक रूप से अस्थिर लग रही थीं। बार-बार कह रही थीं कि उन्होंने धारावाहिकों में अभिनय किया है। शुरू में हमें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब हमने इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें और जानकारी देखी, तो पता चला कि वो सच में एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। बर्धमान सदर दक्षिण के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अभिषेक मंडल ने कहा कि हमने सुमी को सड़क पर घूमते हुए पाया और अब उन्हें एक आश्रय गृह भेज दिया गया है। उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिशें जारी हैं। कोलकाता के बेहाला पुलिस स्टेशन को भी जानकारी दी गई है। जब पुलिस ने उनके बैकग्राउंड की जांच की तो पता चला कि वह कोलकाता के बेहाला इलाके की रहने वाली हैं।

इस बात की जांच की जा रही है कि वह किस तरह से भोलपुर से होते हुए पूर्व बर्धमान तक पहुंचीं। गौरतलब है कि सुमी ने कई लोकप्रिय बंगाली टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। वह ‘द्वितीयो पुरुष’, ‘रूपसागर मोनेर मानुष’, ‘तुमी आशे पाशे थाकले’ जैसे सीरियल में दिखीं। इसके अलावा उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म ‘खासी कथा : अ गोट सागा’ में भी काम किया था।

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी ऋतिक, एनटीआर और कियारा की ‘वॉर 2’

यशराज फिल्म्स (YRF) की मचअवेटेड एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का जोरदार प्रमोशन चल रहा है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इस बीच मेकर्स ने ‘वॉर 2’ का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें तीनों स्टार का दमदार लुक देखने को मिल रहा है।

वे पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म के 30 दिन के काउंटडाउन की औपचारिक शुरुआत हो गई है। फिल्म ‘पठान’ और ‘टाइगर’ की विरासत को एक नए स्तर पर ले जाने का दावा कर रही है। ‘वॉर 2’ न केवल एक एक्शन फिल्म है, बल्कि यह वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स के भविष्य को एक नई दिशा देने वाली है। यह साल 2019 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है। इसमें ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर थे।

इस बीच मूवी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि इसमें एनटीआर का लिमिटेड स्क्रीन टाइमिंग है। अब इस राज से पर्दा उठ गया है। फिल्म के निर्माता नागा वामसी ने गुल्टे प्रो से बात करते हुए उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि एनटीआर फिल्म के केवल एक हिस्से में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि एनटीआर का 30-40 मिनट के लिए होना सच नहीं है। वे पूरी फिल्म में मौजूद रहेंगे। पहले 15 मिनट के बाद, ‘तारक अन्ना’ की एंट्री होगी और दोनों एक गाने पर डांस करेंगे। यह एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी