न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बेलबॉटम’ फिल्म का Trailer रिलीज, लारा दत्ता निभा रही हैं इंदिरा गांधी का रोल, बताया मेकअप का राज

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ट्रेलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 5:22:00

‘बेलबॉटम’ फिल्म का Trailer रिलीज, लारा दत्ता निभा रही हैं इंदिरा गांधी का रोल, बताया मेकअप का राज

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ट्रेलर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बेलबॉटम का ट्रेलर काफी धमाकेदार है, जिसमें अक्षय का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। वे जासूस के किरदार में हैं। एक्ट्रेस वाणी कपूर, अक्षय की पत्नी बनी हैं। एक और एक्ट्रेस लारा दत्ता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखीं।

बेलबॉटम वर्ष 1984 में हुए प्लेन हाईजैक की असल घटना पर आधारित है। लगातार पांचवें अपहरण के बाद भारत सरकार ने रॉ के इस ऑपरेशन के लिए एक खूफिया जासूस को हायर किया था जिसका कोड नेम बेलबॉटम था। हाईजैक में 210 यात्रियों को बंदी बनाया गया था। बेलबॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में हुमा कुरैशी, जैकी भगनानी की भी खास भूमिका है।

लारा को इंदिराजी का लुक पाने के लिए करनी पड़ी काफी मेहनत

फिल्म में इंदिरा गांधी बनीं लारा का मेकअप इतना खूबसूरती से किया गया है कि पता ही नहीं चल रहा है कि वे असल में कौन हैं। लारा ने यह लुक पाने के लिए काफी मेहनत की है। इसके लिए उन्हें कई घंटे मेकअप आर्टिस्ट के साथ बिताने पड़ते थे। लारा ने बताया कि मुझे एक फोन आया जिसमें कहा गया कि हम एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें आपको इंदिराजी का रोल निभाना है। ये सुनते ही मैंने स्क्रिप्ट देखे बिना ही रोल को फाइनल कर दिया। हालांकि, मैंने हां तो कह दी लेकिन असली जिम्मेदारी तो अब आने वाली थी क्योंकि मुझे जिसका रोल करना था वो एक पब्लिक फिगर हैं।

लारा ने कहा, शूटिंग से पहले हर एक शॉट देने के लिए...

मुझे उन पर काफी रिसर्च और स्टडी करनी पड़ी। मैंने उनसे जुड़ी कई किताबें पढ़ीं, उनके वीडियो देखे, उनके बोलने, चलने और एक्सप्रेशन पर बारीकी से गौर किया। यहां तक कि उनकी तरह बोलने के लिए भी मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी। साथ ही मेकअप आर्टिस्ट ने भी कड़ी मेहनत की है। मुझे रोल देने के पहले कई बार लुक टेस्ट किया गया। इसके लिए मुझे मेकअप लगाकर कई बार अलग-अलग एंगल से तैयार किया गया। जब मेरा लुक फाइनल हो गया तो इसके बाद शूटिंग से पहले हर एक शॉट देने के लिए 4-4 घंटे प्रोस्थेटिक मेकअप कराना पड़ता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका