बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम आज गुरुवार (19 अगस्त) को रिलीज हो गई है। इसे फैंस की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने भी इसे रिव्यू दिया है। ट्विंकल ने कहा कि अक्षय की बेलबॉटम एक 'मस्ट वॉच' फिल्म है। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर लंदन में फिल्म प्रीमियर पर जाने से पहले का एक फोटो शेयर कर अपनी बात कही।
फोटो के साथ ट्विंकल ने लिखा कि ऐसा लगता है कि पार्क में टहलना है, लेकिन हम वास्तव में कुछ और बेहतर करने जा रहे हैं, मिस्टर के की शानदार फिल्म-बेलबॉटम! #मस्टवॉच की स्क्रीनिंग। ट्विकंल की इस पोस्ट पर अक्षय ने भी कमेंट सेक्शन में जाकर भावनाएं जाहिर कीं। अक्षय ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि पार्क में टहल रहे हैं वो फिल्म #बेलबॉटम को #मस्टवॉच मानती हैं, मुझे नहीं। और चीभ चिढ़ाती हुई एक इमोजी भी पोस्ट की।














