न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-अमेजन पर कब से ले सकेंगे ‘बेल बॉटम’ का मजा, अक्षय ने इस बात के लिए जताया PM का आभार

अक्षय कुमार की जासूसी थ्रिलर फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। अब इस मूवी को लेकर उत्साहित फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Sep 2021 5:22:07

जानें-अमेजन पर कब से ले सकेंगे ‘बेल बॉटम’ का मजा, अक्षय ने इस बात के लिए जताया PM का आभार

अक्षय कुमार की जासूसी थ्रिलर फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। अब इस मूवी को लेकर उत्साहित फैंस के लिए खुशखबरी है। अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 सितंबर से इसके प्रीमियर की विशेष रूप से स्ट्रीमिंग की जाएगी। भारत सहित अन्य देशों में मौजूद प्राइम सदस्य इस फिल्म को देख सकेंगे। फिल्म के डायरेक्टर रंजीत एम तिवारी हैं। इसमें अक्षय के साथ वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता, आदिल हुसैन और अनिरुद्ध दवे भी हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो (इंडिया) के डायरेक्टर और हेड (कंटेंट) विजय सुब्रमण्यम ने कहा कि दर्शकों को एक्शन और थ्रिलर स्टोरीज बहुत पसंद आती हैं। उनके सामने बेल बॉटम को पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। फिल्म को 80 के दशक में सेट किया गया था। लारा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा वाणी ने अक्षय की पत्नी का रोल निभाया है।

bell bottom movie,Akshay Kumar,aruna bhatia,pm narendra modi,vani kapoor,lara dutta,akshay modi,bollywood news in hindi

अक्षय ने शेयर किया पीएम मोदी द्वारा भेजा गया शोक संदेश

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 8 सितंबर को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अक्षय को शोक संदेश भेजा। अक्षय ये शोक संदेश अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस शोक पत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने लिखा है कि मेरे प्रिय अक्षय, यह सबसे अच्छा होता अगर मैं ऐसा पत्र कभी नहीं लिखता। एक आदर्श दुनिया में ऐसा समय कभी नहीं आना चाहिए था। आपकी माताजी के निधन की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ। उनकी यादों और विरासत को संजोकर रखें और उसे गौरवान्वित करते रहें।

मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं। इस चिट्ठी में मोदी ने अक्षय के संघर्ष के बारे में भी बात की। अक्षय ने इसके जवाब में अपने अकाउंट पर लिखा कि मां के निधन के बाद मिले सभी शोक संदेशों के लिए आप सभी का आभारी हूं। मेरे और मेरे दिवंगत माता-पिता के लिए समय निकालने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री का आभारी हूं। ये सुकून देने वाले शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे, जय अम्बे।

bell bottom movie,Akshay Kumar,aruna bhatia,pm narendra modi,vani kapoor,lara dutta,akshay modi,bollywood news in hindi

अक्षय को इस बात से लगता है डर

अक्षय भले ही मार्शल आर्ट के मास्टर और एक्शन हीरो हो सकते हैं, लेकिन वे गुड फियर से मुक्त नहीं हैं। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि मैं हर चीज से डरता हूं और इन्हें अच्छा डर कहा जाता है। मुझे स्टूल से कूदने से भी डर लगता है क्योंकि मैं अपना ख्याल रखना चाहता हूं और यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मेरे पैर में चोट न लगे या मेरे घुटने में चोट न लगे।

वह जिस चीज से नहीं डरता, वह फैंस की उम्मीदों का बड़ा बोझ है क्योंकि वे मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। अक्षय के इंस्टाग्राम पर 5.44 करोड़ फॉलोअर्स और ट्विटर पर 4.21 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 54 वर्षीय अक्षय ने 1991 में ‘सौगंध’ के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की, लेकिन एक साल बाद सस्पेंस थ्रिलर ‘खिलाड़ी’ में उनका प्रदर्शन दिखा। उन्होंने 110 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर