न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओम शांति ओम से पहले हिमेश रेशमिया के इस एल्बम में नजर आई थी दीपिका पादुकोण

हिन्दी सिनेमा की महंगी अभिनेत्रियों में शुमार रही दीपिका पादुकोण ने सिनेमा में शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से कदम रखा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 6:18:23

ओम शांति ओम से पहले हिमेश रेशमिया के इस एल्बम में नजर आई थी दीपिका पादुकोण

हिन्दी सिनेमा की महंगी अभिनेत्रियों में शुमार रही दीपिका पादुकोण ने सिनेमा में शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में स्थापित हो गईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओम शांति ओम को करने से पहले दीपिका पादुकोण हिन्दी सिनेमा के गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया के एक एल्बम उनकी नायिका के रूप में नजर आई थीं।

गौरतलब है कि हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत बतौर कंजोपर की थी। इसके बाद उन्होंने सिंगर के तौर पर डेब्यू किया और वह रातोंरात फेमस हो गए। उनका म्यूजिक एल्बम ‘आपका सुरूर’ काफी पॉपुलर हुआ। हाल ही में हिमेश रेशमिया ने दीपिका पादुकोण को लेकर बात की जिन्हें उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो से लॉन्च किया था। गाना सुपरहिट साबित हुआ था।

दीपिका पादुकोण को लॉन्च करने और उनकी सक्सेस के बारे में हिमेश रेशमिया ने बात की। बॉलीवुड की टॉप स्टार बनने से पहले दीपिका साल 2006 में हिमेश के म्यूजिक वीडियो ‘नाम है तेरा’ में नजर आई थीं, जो उनके पॉपुलर एलबम ‘आप का सुरूर’ का हिस्सा था।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया ने दीपिका पादुकोण के टैलेंट की जमकर तारीफ की और बताया कि वह पहले दिन से ही एक स्टार थी। उन्होंने कहा, ‘हमने और भी लड़कियों को लॉन्च किया है, लेकिन कोई भी दीपिका नहीं बन पाई। उनके स्टारडम का पूरा क्रेडिट दीपिका को ही जाता है। वह पहले दिन से ही एक स्टार थीं। उन्होंने शानदार काम किया। उनका डेडिकेशन, कड़ी मेहनत और स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति तब भी बहुत अच्छी थी।’

म्यूजिक वीडियो में काम करने के कई सालों बाद दीपिका पादुकोण की सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 11’ में हिमेश रेशमिया से मुलाकात हुई थी। शो के दौरान दीपिका ने मौका देने के लिए हिमेश को थैंक्यू कहा और स्वीकार किया कि उस समय उन्हें शूटिंग के बारे में कुछ भी नहीं पता था।

इसके बाद दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में एक्ट्रेस की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म की सक्सेस ने दीपिका के करियर को चमकाने का काम किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ‘तमाशा’, ‘लव आजकल’, ‘कॉकटेल’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘पीकू’, ‘रेस’, ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘पठान’, ‘जवान’, ‘पद्मावत’, ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दीपिका पादुकोण आज हिन्दी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने सह कलाकार रणवीर सिंह के साथ विवाह किया है। दोनों ने साथ में कुछ फिल्मों में काम किया है। आज दीपिका एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड