न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB19: ‘तेरी जिम निकाल दूंगा दो मिनट में’, शहबाज और अभिषेक बजाज के बीच तीखी बहस

बिग बॉस 19 में शहबाज बदेशा और अभिषेक बजाज के बीच घर में हुई तीखी बहस, ‘तेरी जिम निकाल दूंगा दो मिनट में’ वाला विवाद, नीलम और फरहाना के कारण घर में बढ़ा तनाव।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 9:07:52

BB19: ‘तेरी जिम निकाल दूंगा दो मिनट में’, शहबाज और अभिषेक बजाज के बीच तीखी बहस

बिग बॉस 19 में घर के अंदर फिर से हंगामा देखने को मिला, जब फरहाना भट की मनमर्जी ने विवाद खड़ा कर दिया। हाल ही में जारी हुए शो के प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलम किचन की जिम्मेदारी से हटकर गार्डन एरिया में जाकर कहती हैं कि उन्हें खाना नहीं बनाना। नीलम का कहना है, "मुझे खाना नहीं बनाना है, जो करना है कर लीजिए।" इस पर फरहाना ने हमेशा की तरह अपनी मनमर्जी दिखाते हुए कहा, "आपको नहीं करना है? ठीक है। आप डबल ड्यूटी करेंगी और आपको सजा भी मिलेगी।"

झगड़ा किस मुद्दे पर शुरू हुआ

फरहाना की यह बात शहबाज बदेशा को नागवार गुजरी और उन्होंने इसका विरोध किया। शहबाज ने कहा, "सजा थोड़ी दे सकते हो यार आप लोग।" हालांकि मामला तब बिगड़ा जब शहबाज ने नीलम की साइड ली, वहीं अभिषेक बजाज फरहाना के समर्थन में खड़े हो गए। अभिषेक ने शहबाज से कहा, "तू फालतू में साइड मत ले यहां पर।" बार-बार बीच में बोलने पर शहबाज भड़क गए और उन्होंने अभिषेक को उंगली दिखाकर चेतावनी दी कि बीच में मत बोलो।

‘तेरी जिम निकाल दूंगा दो मिनट में’: शहबाज की चुनौती

शहबाज ने अभिषेक से कहा, "जब मैं अपनी बात कर रहा होता हूं ना तो मेरे बीच में मत बोलो।" अभिषेक ने जवाब में कहा, "क्या तेरे कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है कि कोई तेरे बीच में नहीं बोलेगा?" इस पर शहबाज ने कहा, "अगर अकेले भिड़ना है तो भिड़ना, तेरी जिम निकाल दूंगा दो मिनट में।" पहले भी शहबाज और अभिषेक के बीच ऐसे मज़ाक और चुनौती भरे पल देखे जा चुके हैं।

पहले भी हो चुकी है भिड़ंत

बिग बॉस हाउस में शहबाज बदेशा अक्सर घरवालों और दर्शकों का मनोरंजन करते रहे हैं। लेकिन कभी-कभी उनका झगड़ा तेज हो जाता है। इससे पहले भी शहबाज और अभिषेक बजाज के बीच बात हाथापाई तक पहुंच चुकी है। इस बार भी नीलम के कारण शुरू हुआ विवाद देखना दिलचस्प होगा कि कितने दिन तक टिकता है और घरवालों की साइडिंग किस प्रकार बदलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब