न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB OTT 3 फेम एक्टर के साथ हुआ हादसा, खुद दी Update, ‘रामलीला’ में ‘मंदोदरी’ बनेंगी यह एक्ट्रेस

बिग बॉस ओटीटी 3 फेम एक्टर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे के फैंस को चिंता में डालने वाली खबर सामने आई है। विशाल हाल ही में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 8:02:05

2 News : BB OTT 3 फेम एक्टर के साथ हुआ हादसा, खुद दी Update, ‘रामलीला’ में ‘मंदोदरी’ बनेंगी यह एक्ट्रेस

'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम एक्टर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे के फैंस को चिंता में डालने वाली खबर सामने आई है। विशाल हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। शूटिंग के दौरान उनका हाथ कांच से कट गया, जिससे उनकी नसें तक क्षतिग्रस्त हो गईं। इस गंभीर चोट के चलते उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और दो बड़ी सर्जरी करानी पड़ी। यह जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद विशाल ने दी है। विशाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और हेल्थ अपडेट शेयर की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा शूटिंग के दौरान हुआ और उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि मामला इतना गंभीर हो जाएगा।

विशाल ने लिखा, “एक्सीडेंट्स आपको चौंका सकते हैं। शूटिंग के दौरान गलती से कांच से मेरी नस कट गई। यह ऐसा था, जिसे मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक्टिंग करते हुए, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, ऐसा हो सकता है। दो ऑपरेशन के बाद, मैं यहां हूं, सब कुछ रुक गया है, सब कुछ टालना पड़ा है। जो कोई अपने सपनों का फिजिक (नजर असली है) और सपनों का करिअर बनाने की कोशिश कर रहा हो, उसके लिए यह सबसे मुश्किल दिनों में से एक है। इस दौरान डॉक्टर ने मुझे एक ऐसी बात बताई, जिससे मैं आज भी कांप जाता हूं। दिल तक जाने वाली मेरी धमनी कुछ ही इंच की दूरी से बची है।

वरना मेरा शरीर का आधा हिस्सा पैरालाइज हो सकता था। उन्होंने कहा कि यह मेरी किस्मत ही थी कि मैं बच गया और मैं बस यही सोचता हूं कि मुझे हर दिन अपने परिवार, दोस्तों और आप सभी से कितना आशीर्वाद मिलता है। फिर भी, आप मुझे इन तस्वीरों में मुस्कुराते हुए देखेंगे। क्यों? क्योंकि एक बार जब मैं पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगा, तो कोई भी और कुछ भी मुझे रोक नहीं पाएगा। इस हालत में भी मैं रुकुंगा नहीं। यह छोटा सा झटका मुझे परिभाषित नहीं करेगा, यह मुझे एनर्जी देगा। जैसा कि वो कहते हैं, सूरज हमेशा फिर से उगता है और मैं भी ऐसा ही करूंगा।”

विशाल की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस और इंडस्ट्री के लोग उनके जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विशाल ने शुरुआत में टिकटॉक और इंस्टाग्राम से लोकप्रियता हासिल की। बाद में उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। पिछले साल 'BB OTT 3' से उन्हें काफी शौहरत मिली। वे सुर्खियों में रहने लगे। हाल ही में विशाल ने अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म 'फार वे फ्रॉम होम' से कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था।

पूनम पांडे ने ‘लव कुश रामलीला’ में रोल मिलने पर जताया आभार, VHP का विरोध

मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पूनम पांडे के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। हर साल दशहरे के मौके पर पुरानी दिल्ली में होने वाली ‘लव कुश रामलीला’ में पूनम ‘रावण’ की पत्नी ‘मंदोदरी’ का किरदार निभाएंगी। एक्टर आर्य बब्बर को ‘रावण’ का रोल मिला है। पूनम ने इस अहम रोल के मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लव कुश रामलीला समिति की तरफ से मुझे इस खास और पावन मौके पर आमंत्रित करने के लिए मैं दिल से धन्यवाद करती हूं।

ये मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है। मुझे इस तरह के ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का जो मौका मिला है। रामलीला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और पंरपरा का उत्सव है। इसमें सम्मिलित होकर मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं। मैं पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस इवेंट का हिस्सा बनने का इंतजार कर रही हूं।” हालांकि कई हिंदू संगठन पूनम का विरोध भी कर रहे हैं।

इंद्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) दिल्ली के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने लव कुश रामलीला समिति को एक औपचारिक पत्र भेजकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। बता दें पूनम ने अपने करिअर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके अलावा उन्होंने साल 2013 में आई फिल्म ‘नशा’ से बॉलीवुड में कदम रखा। सोशल मीडिया पर उनका बोल्ड अंदाज, फोटोशूट्स और विवादित बयान छाए रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह