न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हेमा ने कहा, मुझे दोनों ही शादियां नहीं करनी चाहिए थीं, ऋतिक की मूवी ‘वॉर 2’ में कैमियो करेगा यह सुपरस्टार

हाल ही ‘बिग बॉस 18’ में वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट हेमा शर्मा का सफर खत्म हो गया। वह घर में सिर्फ 2 सप्ताह ही बिता पाई और बाहर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Oct 2024 8:39:31

2 News : हेमा ने कहा, मुझे दोनों ही शादियां नहीं करनी चाहिए थीं, ऋतिक की मूवी ‘वॉर 2’ में कैमियो करेगा यह सुपरस्टार

हाल ही ‘बिग बॉस 18’ में वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट हेमा शर्मा का सफर खत्म हो गया। वह घर में सिर्फ 2 सप्ताह ही बिता पाई और बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं। अब हेमा ने शो की जर्नी के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें की हैं। ‘वायरल भाभी’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस व डांसर हेमा ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा कि यह एक शानदार अनुभव था, लेकिन शो से मेरा बाहर निकलना दुखद था। जेल में शुरुआती 6 दिन बहुत मुश्किल भरे थे, एक बार जब मैं बाहर आई, तो मुझे लोगों को समझने में दो दिन लगे और तीसरे दिन मैं घर से ही बाहर आ गई।

हर कोई इस शो का हिस्सा बनना चाहता है और अगर आपकी किस्मत में लिखा है तो ऐसा होता है। मेरी ज़िंदगी को सार्वजनिक करना और दुनिया को मुझे जानना किस्मत में था। मैं एक सेल्फ-मेड महिला हूं, जिसका कोई फिल्मी बैकग्राउंड या गॉडफादर नहीं है। मैं बहुत जिद्दी हूं, मैं खूबसूरत दिखती हूं, लेकिन मैं बहुत अच्छी इंसान नहीं हूं। मैं अपने दिल की सुनती हूं, मैंने अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। मैंने अकेले ही कड़ी मेहनत की है, खासकर पिछले साल।

मैं बहुत आत्मनिर्भर हूं, अगर आप मुझे ताना मारेंगे तो मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगी। मैंने बहुत सी मुश्किलें देखी हैं। मैंने परिवार के खिलाफ जाकर कुछ गलत फैसले लिए और गलतियां कीं। मैं उन्हें स्वीकार करती हूं और मैं नहीं चाहती कि कोई और ऐसी गलतियां करे। मैंने दो बार शादी की और मुझे दोनों ही शादियां नहीं करनी चाहिए थीं, इसलिए मैं इसे एक बड़ी गलती मानती हूं। मैंने गलत लोगों को चुना। मैं अपना वर्तमान और दोनों बेटों का भविष्य बेहतर बनाना चाहती हूं।

bb 18,bigg boss 18,hema sharma,actress hema sharma,dancer hema sharma,Salman Khan,hema marriage,shahrukh khan,war 2 movie,Hrithik Roshan,junior ntr,sharukh cameo

अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली मूवी ‘वॉर 2’ में दिखेंगे शाहरुख खान!

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर खूब चर्चे हैं। इस एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग जारी है। पिछले दिनों शूटिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान कैमियो कर सकते हैं। वे ‘पठान’ लुक में नजर आएंगे। इससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इस बात की अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

गौरतलब है कि शाहरुख पिछले साल तीन फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ में नजर आए थे। तीनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस किया था। वे इन दिनों ‘किंग’ फिल्म में बिजी हैं। बता दें साल 2019 में रिलीज हुई 'वॉर' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। इसमें ऋतिक, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर थे। इसके सीक्वल की जिम्मेदारी 'ब्रह्मास्त्र' फेम अयान मुखर्जी ने संभाली है।

‘वॉर 2’ की रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है। फिल्म अगले साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ के बाद यह YRF स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इसमें कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस होगीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री