न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 18 की कंटेस्टेंट हेमा पर उनके एक्स पति ने लगाए आरोप, ED की पूछताछ के बाद मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस

इन दिनों कलर्स टीवी पर सलमान खान के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ ने धूम मचाई हुई है। इसमें ‘वायरल भाभी’ के नाम से मशहूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Oct 2024 2:18:58

2 News : BB 18 की कंटेस्टेंट हेमा पर उनके एक्स पति ने लगाए आरोप, ED की पूछताछ के बाद मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस

इन दिनों कलर्स टीवी पर सलमान खान के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ ने धूम मचाई हुई है। इसमें ‘वायरल भाभी’ के नाम से मशहूर हेमा शर्मा भी कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं। अब उनके एक्स हजबैंड गौरव सक्सेना ने अपने चैनल ‘गौरव की कहानी’ में हेमा द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में खुलकर बात की। गौरव NRI हैं जो युगांडा में रहते हैं। गौरव ने दावा किया कि हेमा उन्हें अपने 2 साल के बेटे से मिलने नहीं दे रही हैं। हेमा की पिछली शादी से उनका एक बड़ा बेटा भी है, जो अपने पिता से दूर रह रहा है।

गौरव ने कहा कि हेमा बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं दे रहीं। हेमा ने मुझसे 2.50 करोड़ रुपए का 2 बीएचके फ्लैट खरीदने की मांग की है, वरना मुझे बेटे से मिलने नहीं दिया जाएगा। मैं पहले से ही हर महीने हेमा को अच्छी खासी रकम दे रहा हूं, जिसमें घर का किराया भी शामिल है। इसलिए मैं इतना महंगा फ्लैट नहीं खरीद सकता। मैंने हेमा को एक सस्ते इलाके में घर खरीदने का सुझाव दिया, लेकिन उसने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इस साल मार्च तक मैं हेमा पर हर महीने 3 से 4 लाख रुपए खर्च कर रहा था।

अप्रैल से मैं उन्हें हर महीने 1 लाख रुपए दे रहा हूं, क्योंकि अप्रैल के बीच में हम अलग हो गए थे। फिर भी मैं उस घर का किराया चुका रहा हूं, जिसमें हेमा रह रही हैं। हेमा ने मुझ पर आरोप लगाया था कि मैंने उनके बेटे का अपहरण किया, लेकिन उन्होंने उसे अपनी मर्जी से दिया ताकि वो मेरे साथ समय बिता सके। हेमा ने मेरे खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करने की धमकी दी है। मैं हैरान हूं कि हेमा ‘BB 18’ में हिस्सा ले रही हैं, जो मुझे बताए बिना बच्चे को छोड़कर चली गईं। उल्लेखनीय है कि हेमा डांस के लिए मशहूर हैं। वह ‘यमला पगला दीवाना फिर से’, ‘वनडे : जस्टिस डिलीवर्ड’ और ‘कहां हम कहां तुम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

एचपीजेड टोकन मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने की तमन्ना से पूछताछ

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में भी चमक बिखेर रही हैं। हालांकि वह एक विवाद भी भी फंस गई हैं। तमन्ना एचपीजेड टोकन मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की जांच के दायरे में हैं। इस बीच तमन्ना ने शुक्रवार (18 अक्टूबर) को असम के मां कामाख्या मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। सफेद कुर्ता सलवार पहने तमन्ना को मां और पिता के साथ मास्क लगाकर माता के दर्शन करते हुए स्पॉट किया गया।

ED के अधिकारियों ने गुरुवार को गुवाहाटी में तमन्ना से कई घंटों तक पूछताछ की। तमन्ना परिवार के साथ शहर के एक होटल में ठहरी थीं और सूत्रों के मुताबिक उन्हें एक और दौर की पूछताछ के लिए जाना पड़ सकता है। बता दें कि एचपीजेड टोकन मोबाइल ऐप में बिटकॉइन और कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के बहाने कई निवेशकों को कथित तौर पर ठगा गया। तमन्ना पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस अपनी मां के साथ आई थीं।

उनसे करीब 8 घंटों तक पूछताछ की गई। इसी मामले में पिछले साल रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। तमन्ना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। उन्होंने साल 2005 में ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ थी। तमन्ना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह लंबे समय से विजय वर्मा को डेट कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार