न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट के पिता का निधन, प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहली बार स्पॉट हुए कियारा और सिद्धार्थ

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट मॉडल और एक्ट्रेस एडिन रोज के पिता का निधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 1:01:33

2 News : ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट के पिता का निधन, प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहली बार स्पॉट हुए कियारा और सिद्धार्थ

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट मॉडल और एक्ट्रेस एडिन रोज के पिता का निधन हो गया है। एडिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर पिता को श्रद्धांजलि दी है। एडिन ने पिता के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके बचपन की हैं। पहली तस्वीर में एडिन अस्पताल में पिता का हाथ थामे दिख रही हैं। अन्य तस्वीरों में वह बचपन में पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। कहीं वह पिता के साथ केक काट रही हैं तो कहीं उनके कंधे पर सवार हैं।

एडिन ने कैप्शन में लिखा है, “जिस दिन आपने मुझे पहली बार थामा था, उस दिन से लेकर उस दिन तक जब मैंने आखिरी बार आपका हाथ थामा था, आई लव यू डैड। आपकी आत्मा को शांति मिले।” बता दें कि एडिन के पिता के निधन की जानकारी उनके BB 18 के को-कंटेस्टेंट और दोस्त तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दी थी। बग्गा ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “एडिन के पिता के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इस मुश्किल समय में एडिन और उनके पूरे परिवार को प्यार, सांत्वना और शक्ति भेज रहा हूं। ईश्वर करे कि ये यादें आपके दिलों को शांति और सुकून दें।”

उल्लेखनीय है कि एडिन बॉलीवुड और OTT की एक्ट्रेस हैं। एडिन ने 'रावणासुर' जैसी फिल्म और 'गंदी बात' व 'गुड गर्ल्स' जैसी वेब सीरीज में काम किया है। एडिन को BB 18 में नोटिस किया गया। हालांकि वह घर में ज्यादा समय नहीं बिता पाईं। इसमें एडिन ने यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री के साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी लेकिन अगले ही ‘वीकेंड का वॉर’ एपिसोड के दौरान उनका और यामिनी का इविक्शन हो गया था।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की साल 2023 में हुई थी शादी

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी आने वाली है। कियारा जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच आज रविवार (2 मार्च) कियारा को पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर कपल हाथ में हाथ डालकर चलता नजर आया। इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। आज सुबह कपल एक साथ स्पॉट हुआ। सिद्धार्थ सबसे पहले अपनी गाड़ी से उतरे और उन्होंने कियारा के लिए दरवाजा खोला।

अपनी पत्नी का ख्याल रखते हुए सिद्धार्थ ने उन्हें आराम से गाड़ी से उतारा। सिद्धार्थ बार-बार यह ध्यान दे रहे थे कि कियारा को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर कियारा ने बेहद सुंदर सफेद और ऑरेंज मैक्सी ड्रेस पहनी थी। प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पैरों में हील की जगह फ्लैट्स पहने थे। कियारा नो मेक अप लुक में थीं और बालों को खुला रखा था। सिद्धार्थ कूल लुक में दिखाई दिए और वे कैजुअल ब्राउन जैकेट-जींस पहने थे। बताते चलें कि 28 फरवरी को कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया था कि वे जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस जोड़े ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में एक अंतरंग लेकिन भव्य समारोह में शादी की थी। उनकी प्रेम कहानी युद्ध ड्रामा 'शेरशाह' के सेट पर परवान चढ़ी। सिद्धार्थ को आखिरी बार 'योद्धा' फिल्म में राशि खन्ना और दिशा पटानी के साथ देखा गया था, जबकि कियारा हाल ही में राम चरण के साथ 'गेम चेंजर' में दिखाई दीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ