न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 : चाहत ने सलमान के सामने रखा शादी का प्रपोजल, ‘वीकेंड का वार’ पर यह कंटेस्टेंट हुईं घर से बेघर

‘बिग बॉस 18’ इन दिनों कलर्स टीवी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। रविवार (20 अक्टूबर) को वीकेंड का वार बेहद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Oct 2024 11:59:46

BB 18 : चाहत ने सलमान के सामने रखा शादी का प्रपोजल, ‘वीकेंड का वार’ पर यह कंटेस्टेंट हुईं घर से बेघर

‘बिग बॉस 18’ इन दिनों कलर्स टीवी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। रविवार (20 अक्टूबर) को वीकेंड का वार बेहद मजेदार रहा। शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने घर के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक किया। इसी दौरान एक्ट्रेस चाहत पांडे (25) ने सलमान (58) के सामने शादी का प्रपोजल रख दिया। सलमान, चाहत से कहते हैं कि जबसे आप घर में आई हैं आपने काफी बार कहा है कि आपको शादी करनी है। तो आपको जिस लड़के से शादी करनी है आपको उसमें कौन-कौनसी क्वालिटी चाहिए। लेकिन आपको क्वालिटी इस घर के आदमियों में से लेकर बतानी होगी।

चाहत इसके बाद सबसे पहले ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विजेता करणवीर मेहरा का नाम लेती हैं। चाहत कहती हैं कि जैसे करणवीर जिम जाते हैं, उन्हें वैसा पार्टनर चाहिए जो अपना ख्याल रखे। चाहत के ऐसा बोलते ही सलमान उनके साथ और मजाक करने लगते हैं। इसके बाद चाहत कहती हैं कि उसके बाल विवियन जैसे होने चाहिए। डांस अविनाश जैसा। करण और चाहत को लेकर घर वाले भी मजाक करते हैं। इसके बाद करण, चाहत से कहते हैं, “फ्रेम में और भी लोग हैं, बता सलमान सर की कौनसी क्वालिटी चाहिए?”

चाहत तब सलमान की ओर देखते हुए कहती हैं, “सर आप ही कर लो मुझसे शादी।” इसके बाद सलमान, चाहत से कहते हैं कि जो क्वालिटी आपने गिनवाई हैं, इनमें से कोई भी क्वालिटी मेरे अंदर नहीं है। दूसरी बात ये है कि आपकी मम्मी और मेरी बिल्कुल जमेगी नहीं। सलमान का जवाब सुनकर चाहत ने कहा कि सर वो बाद में मान जाएंगी। शादी के बाद सब कुछ ठीक हो जाता है।

bb 18,bigg boss 18,chahat pandey,actress chahat pandey,Salman Khan,chahat salman,hema sharma,viral bhabhi,hema eliminated

‘वायरल भाभी’ के नाम से मशहूर हेमा शर्मा का सफर हुआ खत्म

BB 18 में ‘वीकेंड का वार’ पर एक कंटेस्टेंट का घर से एविक्शन हो गया है। घर से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट ‘वायरल भाभी’ के नाम से मशहूर डांसर व एक्ट्रेस हेमा शर्मा हैं। हेमा के एलिमिनेशन से फैंस हैरान हैं। हेमा सोशल मीडिया पर वाइब्रेंट पर्सनलिटी के लिए जानी जाती हैं। उन्हें ‘वायरल भाभी’ के किरदार से पहचान मिली। जैसे ही हेमा के घर से बेघर होने की घोषणा हुई तब हर कोई शॉक्ड रह गया। हेमा को पहले दिन से ही गेम में काफी चैलेंज फेस करने पड़े।

प्रीमियर नाइट पर ही हेमा को वकील तेजिंदर सिंह बग्गा के साथ जेल जाना पड़ा था। इससे वह शुरू से ही मुश्किल में पड़ गईं। हेमा जब तक घरवालों से सहज होतीं, तब तक उनका सफर ही खत्म हो गया। हेमा के बाहर होने से उनके फैंस नाराज हैं। वे कमेंट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हेमा दो बेटों की मां हैं।

हेमा ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने सलमान की टीम पर उनके साथ 'दुर्व्यवहार' करने और उन्हें 'कुत्ते' की तरह ‘दबंग 3’ के सेट से बाहर निकालने का आरोप लगाया। हेमा ने शो के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान के सामने फिल्म पर काम करने के बारे में भी खुलकर बात की। जब हेमा ने सलमान को यह बताया तो एक्टर भी हैरान रह गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री