न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 : बॉयफ्रेंड की बात करते हुए रो पड़ी एलिस, देखें प्रोमो, ‘वीकेंड का वार’ में थम जाएगा इस कंटेस्टेंट का सफर थमा

सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ ने रंग जमाया हुआ है। इसमें आए दिन कोई न कोई ड्रामा और हंगामा होता है। शो से तीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Nov 2024 7:38:18

BB 18 : बॉयफ्रेंड की बात करते हुए रो पड़ी एलिस, देखें प्रोमो, ‘वीकेंड का वार’ में थम जाएगा इस कंटेस्टेंट का सफर थमा

सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ ने रंग जमाया हुआ है। इसमें आए दिन कोई न कोई ड्रामा और हंगामा होता है। शो से तीन कंटेस्टेंट हेमा शर्मा, मुस्कान बावने और नायरा बनर्जी की छुट्टी हो चुकी है। अब दो कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। बताया जा रहा है कि शो का रोमांच बढ़ाने के लिए ‘स्प्लिट्सविला 15’ के दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर को घर में लाया जा रहा है। इस बीच एक नया प्रोमो सामने आया है। इसमें घर में पहले से मौजूद एलिस कौशिक साथी कंटेस्टेंट सारा अरफीन खान से अपने कथित बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों की बात करते हुए रोती दिख रही हैं।

वह सलमान द्वारा कही गई कंवर के शादी से इनकार करने वाली बात पर यकीन नहीं कर पा रहीं। एलिस कहती हैं, “कंवर ने मुझे ऐसे अप्रोच किया था। उसने कहा था कि मुझे तेरे साथ लाइफ में सेटल होना है। मैं तुझसे शादी करना चाहता हूं। जब सर ने मेरे से बोला तो मैं पूरी तरह से ब्लैंक हो गई थी। मुझे नहीं पता कि जो बोला गया वो क्यों बोला गया। मैं उसे नहीं छोड़ सकती हूं। ये मेरे लिए बहुत बड़ी चीज है। ऐसा कहते हुए एलिस लगातार रोती नजर आईं।

बाकी घरवाले उन्हें समझाते दिखे। इससे पहले जो प्रोमो सामने आया था उसमें सलमान बोलते हैं, “एलिस आपने करण को बताया है कि बाहर किसी ने आपको शादी के लिए प्रपोज किया है, लेकिन जिसकी बात कर रही हैं वो बाहर कुछ अलग ही इंटरव्यू दे रहा है।” ये सुनते ही एलिस कहती हैं, “ऐसा नहीं हो सकता।” इस पर सलमान कहते हैं, “उसने कहा है कि मैंने ये नहीं कहा, मैंने किसी को प्रपोज नहीं किया। एलिस और हम एक नहीं है।” ऐसा सुन एलिस रोने लगती हैं।

एक्टर शहजादा धामी की होगी घर से छुट्टी, ये कंटेस्टेंट भी हुए थे नॉमिनेट

BB 18 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड की बात करें तो सलमान ने इस हफ्ते का एपिसोड गुरुवार (31 अक्टूबर) को मुंबई में शूट किया। अब घर का एक लोकप्रिय चेहरा शो से बाहर हो गया है। सोशल मीडिया पर किया गया गया दावा दर्शकों को चौंका रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर शहजादा धामी घर से एलिमिनेट हो गए हैं। लोकप्रिय सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से विवादास्पद तरीके से बाहर होने वाले शहजादा से फैंस को बहुत उम्मीदें थीं।

हालांकि हाल ही में वे घर में थोड़े खोये हुए दिखे। बाकी नॉमिनेटेड प्रतियोगियों ने दमदार प्रदर्शन किया जिससे वे अपनी जगह बचाने में सफल रहे। दरअसल इस हफ्ते के नॉमिनेशन में शिल्पा शिरोडकर, श्रुतिका अर्जुन, एलिस कौशिक, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और अरफीन खान के नाम भी शामिल थे।

घर में शहजादा की अरफीन खान के अलावा अन्य लोगों से भी अच्छी बॉन्डिंग थी। हालांकि अभी शहजादा के बाहर होने की खबर पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। अब शो में चुम दरांग, शिल्पा, अविनाश, करणवीर मेहरा, एलिस, सारा अरफीन खान व उनके पति अरफीन, चाहत पांडे, श्रुतिका, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह और रजत दलाल बचे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री