न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 में पति के साथ धमाल मचाएंगी राखी, ये एंट्री से पहले ही पॉजिटिव, 100 Kg. के हो गए थे अभिषेक

कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहे सबसे विवादित शो में से एक बिग बॉस 15 में इन दिनों वाइल्ड कार्ड एंट्री का दौर चल रहा है। ऐसे में अब बॉलीवुड की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 9:16:25

BB-15 में पति के साथ धमाल मचाएंगी राखी, ये एंट्री से पहले ही पॉजिटिव, 100 Kg. के हो गए थे अभिषेक

कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहे सबसे विवादित शो में से एक बिग बॉस 15 में इन दिनों वाइल्ड कार्ड एंट्री का दौर चल रहा है। ऐसे में अब बॉलीवुड की आइटम डांस बाला राखी सावंत भी अपने पति रितेश के साथ घर में एंट्री लेने जा रही हैं। राखी बिग बॉस 1 और बिग बॉस 14 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शो के दौरान ही उन्होंने अपनी शादी का खुलासा किया था। राखी को ड्रामा क्वीन का टैग भी मिला था।

अब जब उनकी एंट्री होने वाली है तो देखना होगा कि क्या राखी घरवालों की केमिस्ट्री बदल देंगी या फिर कोई नया हंगामा होगा। उल्लेखनीय है कि दर्शक पहली बार राखी के पति की झलक देखेंगे। उन्हें एनआरआई बिजनेसमैन बताया जा रहा है। शो में राखी की एंट्री को उनकी दोस्त एवं बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने भी कंफर्म कर दी है। उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राखी की तस्वीर साझा करके लिखा-राखी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर रही हैं। अब आएगा मजा।

bb-15,bigg boss 15,rakhi sawant,abhijit bichukale,abhishek bachchan,bollywood news in hindi

वाइल्ड कार्ड से एंट्री को तैयार कंटेस्टेंट अभिजीत कोरोना संक्रमित

तमाम हथकंडे अपनाए जाने के बावजूद बिग बॉस 15 की टीआरपी में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस बीच अब शो के निर्माताओं को एक ओर झटका लगा है। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने जा रहे अभिजीत बिचुकाले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद लास्ट मोमेंट पर उनकी एंट्री कैंसिल कर दी गई है। अभिजीत, रश्मि देसाई एवं देवोलीना के साथ बिग बॉस हाउस में एंट्री करने वाले थे तथा कुछ दिन से क्वारंटाइन में थे। मगर अभिजीत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में अभिजीत अब शो में एंट्री नहीं करेंगे। अभिजीत बिग बॉस मराठी का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा रश्मि व देवोलीना बीबी-13 में आई थीं। राजीव अदातिया भी बीबी-15 में वाइल्ड कार्ड से एंट्री कर चुके हैं। वे शिल्पा व शमिता शेट्टी के राखी भाई हैं।

bb-15,bigg boss 15,rakhi sawant,abhijit bichukale,abhishek bachchan,bollywood news in hindi

बॉब बिस्वास फिल्म में बदले लुक में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन

एक्टर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें अभिषेक के बदले हुए लुक और एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। अभिषेक ने बताया कि इस फिल्म के लिए मैंने 12 किलो वजन बढ़ाया था। इसके बाद मैं करीब 100-105 किलो का हो गया था। मुझे इस वजन को मेंटेन भी करके रखना था क्योंकि लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। हमने 80 प्रतिशत तक शूटिंग पूरी कर ली थी और हमारा 10-15 दिन का शूट बाकी रह गया था।

बंगाली मिठाई खाकर वजन बढ़ाना आसान था, लेकिन उस लॉकडाउन में मुझे वो वजन मेंटेंन करके रखना पड़ा जो बहुत मुश्किल था। एक्टर्स इसके लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल करते हैं लेकिन डायरेक्टर दिया और उनके पिता सुजॉय घोष इसके सख्त खिलाफ थे। जब आप अपने आप वजन बढ़ाते हैं तो आपकी पूरी परफॉर्मेंस बदल जाती है क्योंकि वजन की वजह से पूरी बॉडी लैंग्वेज, चाल, भागना सब बदल जाता है। फिल्म की शूटिंग 42 लोकेशंस पर हुई है। अभिषेक के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर