Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इंद्रनील दे रहे थे बरखा को धोखा, इसीलिए एक्ट्रेस ने लिया तलाक, करणवीर के साथ दोस्ती पर बोलीं ऐसा

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट और एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता साल 2008 में शादी के बंधन में बंधे थे। फिर शादी के 15 साल बाद दोनों ने तलाक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 12:50:12

2 News : इंद्रनील दे रहे थे बरखा को धोखा, इसीलिए एक्ट्रेस ने लिया तलाक, करणवीर के साथ दोस्ती पर बोलीं ऐसा

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट और एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता साल 2008 में शादी के बंधन में बंधे थे। फिर शादी के 15 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। उनकी एक बेटी मीरा है, जिसकी परवरिश अकेले बरखा ही कर रही हैं। बरखा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि इंद्रनील के धोखे के बाद भी उन्होंने शादी बचाने की कोशिश की। दो साल तक साथ भी रहीं, लेकिन चीजें ठीक नहीं हुईं तो उन्होंने अलग होने का फैसला किया। बरखा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि इंद्रनील ने शादी खत्म करने का फैसला लिया। क्यों? इसका जवाब वही जानता है।

अगर चीजें मेरे हाथ में होती तो मैं कभी तलाक नहीं लेती। सबकुछ सही चल रहा था। फिर पता नहीं!!! साल 2021 में मुझे पता चला कि इंद्रनील मुझे धोखा दे रहे हैं। पिछले चार साल से मैं यही सोच रही हूं कि काश मैं हर चीज में कम होती तो शायद चीजें ठीक होती। काश! ऐसा होता तो वो होता। मैंने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की और मुझे इस बात का पछतावा नहीं है। मेरा कॉन्फिडेंस जीरो पर चला गया था। जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखें हैं, लेकिन कभी कॉन्फिडेंस लो नहीं हुआ।

जो दिल का टूटना कहते हैं न- दिल का दर्द- मैंने उसे महसूस किया है। उस समय मेरा लोगों पर से विश्वास उठ गया था। अगर शादी काम नहीं कर रही है तो अलग हो जाओ, पर धोखा मत दो। मुझे नहीं पता जब मर्दों को धोखा मिलता है तब कैसा लगता है, लेकिन जब एक औरत को धोखा देते हो न आप वो टूट जाती है। औरत सब बर्दाश्त कर सकती है, लेकिन धोखा बर्दाश्त नहीं कर सकती।
barkha bisht,actress barkha bisht,indraneil sengupta,barkha indraneil,barkha indraneil divorce,karan veer mehra,bigg boss 18,ashish sharma सभी ने बोला कि करणवीर की वजह से मेरी शादी टूटी है : बरखा बिष्ट

बरखा को जियो हॉटस्टार के शो ‘पावर ऑफ पांच’ के अलावा आखिरी बार ‘बिग बॉस 18’ में देखा गया था। वह शो के विजेता करणवीर मेहरा को सपोर्ट करने के लिए घर के अंदर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आई थीं। बरखा ने बताया कि एक वक्त था जब उनकी इसी दोस्ती पर सवाल उठाए गए थे। मेरी शादी टूटने के लिए करणवीर को जिम्मेदार ठहराया गया था। लोग कहते हैं कि मुझे पता है। लेकिन जैसा कि मैं कह चुकी हूं कि मेरी जिंदगी में बहुत खास लोग हैं। जैसे कि करणवीर।

बीच में लोगों ने यह तक कहा कि मेरा और करण का कुछ चक्कर चल रहा है। बहुत सारे लोगों ने मुझे ट्रॉल तक करना शुरू कर दिया। स्पेशियली तब जब मैं BB18 में करणवीर को सपोर्ट करने के लिए पहुंची थी। सभी ने बोला कि करणवीर की वजह से मेरी शादी टूटी है क्योंकि इतना करण-करण करती रहती है। मैंने करणवीर के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। किसी ने लिखा था कि मेरा पति ये सब कैसे होने देता है? एक्टर आशीष शर्मा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बरखा ने कहा कि जब भी मुझे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब मैं उनसे जुड़ जाती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका