न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बप्पी को पत्नी ने दिया यह गिफ्ट, मनीष की पार्टी में पहुंचीं ये तीन एक्ट्रेस, ‘बागबां’ के स्क्रिप्ट राइटर का निधन

अपनी ज्वैलरी और सोने को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी ने भी अपने घर धनतेरस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 3:34:57

बप्पी को पत्नी ने दिया यह गिफ्ट, मनीष की पार्टी में पहुंचीं ये तीन एक्ट्रेस, ‘बागबां’ के स्क्रिप्ट राइटर का निधन

अपनी ज्वैलरी और सोने को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी ने भी अपने घर धनतेरस का त्योहार मनाया। उनकी पत्नी ने उन्हें खास तोहफा दिया। बप्पी ने बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में खुलासा किया कि धनतेरस पर मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मेरे लिए एक गोल्ड टी सेट ले आए। मैंने एक खूबसूरत टी सेट देखा था और मैं उसे लेना चाहता था। इसलिए वह शॉपिंग पर गईं और इस पावन दिन पर मेरे लिए सोना खरीदकर लेकर लाईं। इस बार मैंने गोल्ड चैन नहीं ली।

गोल्ड का सब कुछ तो है ही। मुझे लगा कि टी सेट या एक कप और प्लेट बेहतर रहेंगे। मेरे पास जो चैन हैं उनके नाम मैंने भगवान पर रखे हैं। बालाजी है, गणपति बप्पा है, हरे कृष्णा है। यह सोना मेरे लिए खूबसूरत यादों की तरह है। जैसे हरे कृष्णा चैन मेरी पहली चैन थी जो मेरी मां ने मुझे दी थी। बाद में मेरी पत्नी ने मुझे गणपति बप्पा गोल्ड चेन दी थी। मेरे पास सोने के ब्रेसलेट का कलेक्शन भी है जो मेरी पत्नी ने खरीदा है।

bappi lahiri,manish malhotra,rekha,jhanvi kapoor,sara ali khan,shafeeq ansari,bollywood news in hindi

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंचीं सारा, जाह्नवी, रेखा

बॉलीवुड में दिवाली का जश्न जारी है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सारा अली खान केदारनाथ से वापस आ गई हैं। दोनों डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ दिवाली डिनर में शामिल होती दिखीं। मनीष ने मंगलवार को अपने घर पर एक छोटी दिवाली पार्टी का आयोजन किया। अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रेखा भी इस पार्टी में शामिल हुईं। उन्हें वाइट और गोल्डन कलर की साड़ी में पपराजी के लिए पोज देते देखा गया। मनीष ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “घर पर ही डिनर, फेस्टिव लाइट्स और मस्ती का लुत्फ उठाए इन द गॉर्जियस गर्ल्स के साथ।”

उन्होंने जाह्नवी, उनकी बहन खुशी कपूर और सारा को टैग किया। ये तीनों वाइट ड्रेस में मनीष के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठी दिखीं। सारा ने इंस्टाग्राम पर मनीष को थैंक्स देते हुए लिखा, “मजेदार, ठंडी शाम और हमेशा की तरह एक प्यारे डिनर के लिए धन्यवाद।” मनीष ने रेखा के साथ भी एक फोटो शेयर कर लिखा, “घर पर उत्सव की शाम मेरी सबसे पसंदीदा #oneandonly रेखा के साथ।”

bappi lahiri,manish malhotra,rekha,jhanvi kapoor,sara ali khan,shafeeq ansari,bollywood news in hindi

स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी का निधन, 1974 में शुरू किया था करियर

बॉलीवुड से एक बार फिर दुखभरी खबर आई है। मशहूर स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी का बुधवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 84 वर्षीय अंसारी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे मोहसिन ने पिता के इंतकाल की खबर की पुष्टि की। शव को मुंबई के ओशिवारा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। अंसारी ने करियर की शुरुआत साल 1974 में बतौर स्क्रीन राइटर की थी। उन्होंने फिल्म दोस्त की स्क्रिप्ट लिखी थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य अभिनेता थे।

इसके बाद उन्होंने 1990 में आई धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म दिल का हीरा के अलावा दिलीप कुमार, गोविंदा और माधुरी दीक्षित की फिल्म इज्जतदार की भी स्क्रिप्ट लिखी। अंसारी ने आगे चलकर फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा के साथ मिलकर काम किया और 2003 में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी व सलमान खान अभिनीत फिल्म बागबां के डायलॉग और स्क्रिप्ट लिखी थी। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर