न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

15 साल पहले आई इस हॉरर फिल्म ने मचाई थी सनसनी, हिंसा और डर की वजह से कई देशों ने दिखाने से किया इनकार

15 साल पहले रिलीज़ हुई I Spit on Your Grave एक ऐसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म थी जिसे कई देशों ने बैन कर दिया था। दर्द, हिंसा और बदले की आग से भरी इस फिल्म ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। आज भी यह फिल्म अपनी खौफनाक कहानी के लिए याद की जाती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 7:54:43

15 साल पहले आई इस हॉरर फिल्म ने मचाई थी सनसनी, हिंसा और डर की वजह से कई देशों ने दिखाने से किया इनकार

सिनेमा की दुनिया में एक बार फिर हॉरर फिल्मों का दौर लौट आया है, लेकिन आज के दौर की डरावनी फिल्मों में अब कॉमेडी का तड़का भी लगने लगा है। लेकिन अगर आप पुराने समय की हॉरर फिल्मों की बात करें, तो वो कुछ और ही स्तर की होती थीं—इतनी डरावनी कि दर्शक थियेटर में बैठकर घबरा जाते थे, कुछ को तो हार्ट अटैक तक आ जाते थे। कई लोग इन फिल्मों को अकेले देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली हॉरर/थ्रिलर फिल्म थी, जो आज से करीब 15 साल पहले रिलीज हुई थी। ये फिल्म इतनी ज्यादा खौफनाक, डिस्टर्बिंग और हिंसात्मक थी कि कई देशों ने इसे अपने यहां बैन कर दिया। सेंसर बोर्ड भी इस फिल्म से घबराकर पीछे हट गया था। यह फिल्म एक ऐसी कहानी पर आधारित थी, जो इंसानियत को झकझोर देने वाली है।

क्या है फिल्म का नाम, और क्या है उसकी सच्चाई?

यह फिल्म एक लड़की की कहानी बयां करती है, जिसके साथ इतनी हैवानियत होती है कि रूह कांप उठे। फिल्म की शुरुआत एक युवा लड़की से होती है, जो किसी काम से जंगलों के बीच जाती है, लेकिन वहां कुछ दरिंदों के हाथ लग जाती है। उसके साथ दरिंदगी होती है, बर्बरता की सारी हदें पार हो जाती हैं और फिर उसे मरा समझकर छोड़ दिया जाता है। लेकिन किस्मत का चक्र चलता है और वो लड़की मौत के मुंह से लौट आती है। इस बार उसके अंदर सिर्फ एक ही आग जल रही होती है—बदले की। वो एक-एक कर उन हैवानों को उनकी ही भाषा में जवाब देती है।

इस फिल्म का नाम है 'आई स्पिट ऑन योर ग्रेव (I Spit on Your Grave)'। इसमें जो हिंसा और मानसिक पीड़ा दिखाई गई थी, वह दर्शकों की सहनशक्ति से बाहर थी। कई लोगों को इस फिल्म के बाद मानसिक असहजता का सामना करना पड़ा। रेप सीन इतने असहज कर देने वाले थे कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं। वहीं जब नायिका ने बदले की कार्रवाई शुरू की, तो वो पल भी दिल दहला देने वाले थे।

आज भी इन देशों में बैन है ये फिल्म

इस फिल्म की आलोचना सिर्फ दर्शकों ने नहीं बल्कि सरकारों और सेंसर बोर्ड्स ने भी की। आयरलैंड, कनाडा, वेस्ट जर्मनी, आइसलैंड, नॉर्वे और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में इसे आज भी बैन किया गया है। बता दें कि यह फिल्म 1978 में आई 'डे ऑफ द वुमन' की रीमेक थी। फिल्म के निर्देशक और लेखक मेइर जार्ची थे। लीड रोल में कैमिली कीटन थीं, जिन्होंने ‘जेनिफर हिल्स’ नाम की न्यूयॉर्क बेस्ड राइटर का किरदार निभाया। उन्होंने अपने साथ हुई दरिंदगी का हिसाब पूरी ताकत और बहादुरी से चुकाया।

IMDB ने इस फिल्म को 10 में से 6.2 रेटिंग दी है, लेकिन जो लोग इस फिल्म को देख चुके हैं, वो जानते हैं कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इंसान के भीतर की टूटन, गुस्से और प्रतिशोध की असली कहानी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक