न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बालवीर’ फेम यह एक्ट्रेस हुईं कोविड की शिकार, सलमान के बाद अब आदित्य के घर में घुसीं महिला, मामला दर्ज

'बालवीर' और 'क्लास ऑफ 2020' में अपने किरदार के लिए मशहूर एक्ट्रेस जोइता चटर्जी कोरोनावायरस की शिकार हो गई हैं। उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 May 2025 2:43:03

2 News : ‘बालवीर’ फेम यह एक्ट्रेस हुईं कोविड की शिकार, सलमान के बाद अब आदित्य के घर में घुसीं महिला, मामला दर्ज

'बालवीर' और 'क्लास ऑफ 2020' में अपने किरदार के लिए फेमस एक्ट्रेस जोइता चटर्जी कोरोनावायरस की शिकार हो गई हैं। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन लगवाई और खुद को सभी से अलग-थलग कर लिया। जोइता सारे प्रोटोकॉल फॉलो कर रही हैं। साथ ही अपने फैंस के लिए मैसेज भी दिया है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। उल्लेखनीय है कि देशभर में एक बार फिर से कोविड के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। जोइता को खांसी और जुकाम जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे।

इसके बाद उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया, जो पॉजिटिव निकला। फिर जोइता ने खुद को आइसोलेट कर लिया। खबर कंफर्म करते हुए जोइता ने कहा कि हां, यह सच है और मैं वास्तव में इस समय COVID-19 पॉजिटिव हूं। हालांकि मुझे विश्वास है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी और यह सिर्फ एक फेज है। मैंने पहले भी अपनी वैक्सीन लगवाई थी और इसलिए मुझे लगता है कि चीजें बहुत जल्द सामान्य हो जाएंगी।

जोइता ने अपने चाहने वालों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि मैं अपने प्रोटोकॉल और आइसोलेशन का पालन कर रही हूं और जल्द ही वापस काम पर लौटूंगी। सभी को शुभकामनाएं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और इसे पहली प्राथमिकता दें। सभी के प्यार और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते रहें। सभी की आभारी हूं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों 'बिग बॉस 18' फेम 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर और सैफ अली खान व जयदीप अहलावत के साथ ‘ज्वेल थीफ’ मूवी में नजर आईं एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी कोविड की चपेट में आ गई थीं।

2 News : ‘बालवीर’ फेम यह एक्ट्रेस हुईं कोविड की शिकार, सलमान के बाद अब आदित्य के घर में घुसीं महिला, मामला दर्ज

जब महिला आई थीं तो घर पर नहीं थे आदित्य रॉय कपूर, खुद को बताया एक्टर की फैन

कुछ दिनों पहले एक महिला सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर घुस गई थीं। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में एक महिला जबरन घुस गई। महिला की पहचान गजाला झकारिया सिद्दीकी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 47 साल बताई जा रही है। आदित्य की मेड संगीता पवार ने खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक जब महिला घर में घुसी थी तब आदित्य वहां नहीं थे।

ऐसे में एक्टर की मेड ने शिकायत दर्ज करवाई है। आदित्य बांद्रा वेस्ट इलाके में रिजवी कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। एफआईआर के अनुसार 26 मई की शाम जब आदित्य शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, तब उनकी मेड घर पर ही मौजूद थी। शाम को करीब 6 बजे के आस-पास घर की घंटी बजी। मेड ने देखा कि दरवाजे पर एक अनजान महिला खड़ी थी। इसके बाद उस महिला ने संगीता से पूछा कि क्या ये आदित्य का घर है? जब मेड ने हामी भरी तो महिला ने कहा कि वह एक्टर के लिए गिफ्ट और कपड़े लेकर आई है। उस महिला की बात पर मेड ने यकीन कर लिया और उसे घर के अंदर बुला लिया। जब आदित्य घर लौटे तो मेड ने उन्हें महिला के बारे में जानकारी दी।

इस पर आदित्य ने महिला को पहचानने से साफ इनकार कर दिया। जब उस महिला ने जबरन मिलने की कोशिश की तो आदित्य ने उसे तुरंत घर से बाहर जाने के लिए कहा और सोसाइटी मैनेजर से संपर्क किया। इसके बाद सोसाइटी मैनेजर ने आदित्य की मैनेजर श्रुति राव को फोन किया और खार पुलिस स्टेशन में भी सूचना दी गई। उस महिला के गलत इरादे बताए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज