Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालिका वधू फेम अविका गौर बनने जा रही हैं दुल्हन, जानें शादी की तारीख और होने वाले पति का नाम

टीवी एक्ट्रेस अविका गौर जल्द ही मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। जानें शादी की तारीख, शादी में पहनावे और इस खास दिन से जुड़ी सभी रोमांचक बातें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 11:20:16

बालिका वधू फेम अविका गौर बनने जा रही हैं दुल्हन, जानें शादी की तारीख और होने वाले पति का नाम

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस अविका गौर अपने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही हैं। अभिनेत्री इस महीने अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके परिवार और दोस्तों के अनुसार, यह शादी 30 सितंबर को आयोजित होगी। खास बात यह है कि उनका यह खास पल उनके रियलिटी शो ‘पति पत्नी पनगा’ में भी दर्शकों के सामने आएगा। अविका ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

अविका ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने उत्साह और खुशी को साझा करते हुए कहा कि उन्हें अभी भी इस पल पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा, “कई बार सुबह उठकर खुद को याद दिलाना पड़ता है कि यह सच है। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे ऐसा साथी मिला है जो मुझे समझता है, मेरा सपोर्ट करता है और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”

वह यह भी साझा करती हैं कि अपने निजी जीवन को पब्लिक के सामने लाना उनका व्यक्तिगत निर्णय था। अविका कहती हैं, “मैं 2008 से पब्लिक की नज़रों में हूं। मेरे दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मेरे लिए बेहद खास है। मैंने चाहा कि मेरी इस जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण क्षण का गवाह वही लोग बने जिन्होंने मेरी जर्नी का हिस्सा बने। यह मेरी हमेशा से ख्वाहिश रही और अब यह सच हो रहा है।”
शादी के दिन अविका पारंपरिक लाल लहंगा पहनेंगी। उनके परिवार ने गेस्ट्स से अनुरोध किया है कि वे पेस्टल कलर में आएं, ताकि दुल्हन का लाल रंग और भी खास नजर आए। हालांकि इंडस्ट्री के कई करीबी दोस्त—जैसे हर्ष लिम्बाचिया, भारती सिंह, जन्नत जुबैर और अली गोनी—शेड्यूल की वजह से इस मौके पर नहीं आ पाएंगे, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल और मैसेज के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं अविका को भेजी हैं।

इसके अतिरिक्त, बड़े सितारे जैसे नागार्जुन, अनुपम खेर और महेश भट्ट ने भी अविका को इस नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी है। इस शादी को लेकर उनके फैंस में भी बेहद उत्साह है, और सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर गजब की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका