न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 9 साल बाद तलाक लेने जा रहा यह मशहूर एक्टर, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे राघव और परिणीति

टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर अमन वर्मा को लेकर खबर है कि वे शादी के 9 साल बाद अपनी पत्नी वंदना लालवानी से तलाक लेने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 7:29:18

2 News : शादी के 9 साल बाद तलाक लेने जा रहा यह मशहूर एक्टर, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे राघव और परिणीति

टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर अमन वर्मा को लेकर खबर है कि वे शादी के 9 साल बाद अपनी पत्नी वंदना लालवानी से तलाक लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार अमन और वंदना ने अलग होने का फैसला कर लिया है और वे इसके लिए कदम बढ़ा चुके हैं। वंदना भी टीवी की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अमन और वंदना के बीच लंबे समय से परेशानियां चल रही हैं और वे अपने रिश्ते को बचाने के लंबी कोशिशों में असफल होने के बाद तलाक की ओर बढ़ रहे हैं।

कपल के एक करीब सूत्र ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनके बीच मतभेद चल रहे हैं। उन्हें सुलझाने के लिए दोनों ने प्रयास किए लेकिन इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने फैमिली प्लानिंग भी की, लेकिन उनके मतभेद इतने गहरे हो गए कि उनमें सामंजस्य बिठाना मुश्किल हो गया। सूत्र के मुताबिक वंदना ने तलाक के लिए अर्जी देने का फैसला किया है। इन खबरों पर फिलहाल अमन या वंदना की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि अमन और वंदना की पहली मुलाकात साल 2014 में 'हमने ली है-शपथ' की शूटिंग के दौरान हुई थी।

उन्होंने साल 2015 में सगाई की और 2016 में विवाह बंधन में बंध गए। अमन ‘शांति’, 'खुल जा सिम सिम', 'घराना' और 'बिग बॉस' सहित कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। अमन को पहचान एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मिली थी। अमन की सबसे चर्चित फिल्म ‘बागबान’ थी। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन के बड़े बेटे का रोल निभाया था। अमन ने ‘संघर्ष’, ‘जानी दुश्मन’, ‘प्यार जाए पर शान न जाए’, ‘अंदाज’, ‘बाबुल’, ‘जान-ए-मन’, ‘देशद्रोही’, ‘सुपरस्टार’, ‘तीस मारखां’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

राघव चड्ढा ने पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ शेयर की फोटो

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज बुधवार (26 फरवरी) को महाशिवरात्रि के अवसर पर पत्नी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। राघव ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में कपल मंदिर के सामने कैमरे की ओर देखता नजर आया। दूसरी तस्वीर में चोपड़ा-चड्ढा परिवार साथ दिखा। राघव ने कैप्शन में लिखा, “जय श्री बाबा विश्वनाथ, हर हर महादेव। सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं।”

एक इंटरव्यू के दौरान राघव ने भगवान शिव को ‘आध्यात्मिक प्रेरणा' बताया था। वे घर में शिव भक्ति का माहौल देखकर बड़े हुए हैं और पिता सुनील चड्ढा से प्रभावित हैं, जो पिछले 40 साल से सुबह घर से निकलने से पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। परिणीति भी बहुत धार्मिक हैं और शिव में उनकी गहरी आस्था है। राघव पिछले साल अपने जन्मदिन के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे, जहां दर्शन के बाद वे गंगा आरती में भी शामिल हुए थे। राघव और परिणीति की शादी साल 2023 में उदयपुर में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ