Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' बनी ओटीटी की नंबर 1 सीरीज, कपिल शर्मा टॉप 5 से बाहर, काजोल-तमन्ना के शो भी पीछे

इस हफ्ते ओटीटी पर आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड बनी नंबर 1 सीरीज, कपिल शर्मा का शो टॉप 5 से बाहर और काजोल-तमन्ना की हिट सीरीज भी पीछे। जानें 15-21 सितंबर तक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टॉप 5 ओटीटी सीरीज।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 9:05:17

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' बनी ओटीटी की नंबर 1 सीरीज, कपिल शर्मा टॉप 5 से बाहर, काजोल-तमन्ना के शो भी पीछे

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई और धमाकेदार सीरीज रिलीज हुईं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान पूरी तरह खींच लिया और बिंज-वॉचिंग का क्रेज बढ़ा दिया। इन नए शोज़ के आने के बाद पहले से मौजूद कुछ लोकप्रिय सीरीज टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गईं।

जहां पिछले हफ्ते कपिल शर्मा का शो टॉप 5 में था, इस बार उसे लिस्ट से बाहर होना पड़ा। आइए जानते हैं 15 सितंबर से 21 सितंबर तक ओटीटी पर कौन सी सीरीज सबसे ज्यादा देखी गईं।
टॉप 5 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज:

1. द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

आर्यन खान ने इस सीरीज के जरिए निर्देशन में डेब्यू किया है। यह शो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ और रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी। ऑरमैक्स रिपोर्ट के अनुसार, आर्यन खान की डेब्यू सीरीज को 4.6 मिलियन व्यूज मिले हैं।

2. द ट्रायल सीजन 2

काजोल की लोकप्रिय सीरीज ‘द ट्रायल’ का दूसरा सीजन 19 सितंबर को जिओ हॉटस्टार पर रिलीज हुआ। इस सीजन में काजोल ने फिर से नोयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका निभाई। इस सीरीज ने टॉप 5 में दूसरे स्थान पर कब्जा किया और अब तक इसे 2.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

3. डू यू वाना पार्टनर

तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की यह सीरीज 12 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। तमन्ना शिखा और डायना अनाहिता का किरदार निभा रही हैं, जो एक साथ अपना शराब का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं। ऑरमैक्स मीडिया के अनुसार इस शो को 2 मिलियन व्यूज मिले हैं।

4. वेंस्डे सीजन 2

नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज ‘वेंस्डे’ का दूसरा सीजन 3 सितंबर को रिलीज हुआ। हालांकि, आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के धमाके के कारण यह सीजन चौथे स्थान पर आ गया। जेना ओर्टेगा ने अपनी इंटेंस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। ऑरमैक्स मीडिया के अनुसार इसे 1.5 मिलियन व्यूज मिले हैं।

5. हाफ सीए सीजन 2

इस सीरीज का पहला पार्ट 2023 में रिलीज हुआ था और अब एमएक्स प्लेयर पर इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया गया। एहसास चन्ना और ज्ञानेंद्र त्रिपाठी स्टारर इस सीरीज को पांचवां स्थान मिला, और ऑरमैक्स मीडिया के मुताबिक इसे 1.2 मिलियन व्यूज मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका