न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दूसरी बार पिता बनने जा रहा है यह लोकप्रिय टीवी स्टार, धनुष ने एक्स वाइफ और बेटे के साथ शेयर कीं तस्वीरें

राम कपूर और साक्षी तंवर स्टारर ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ टीवी की दुनिया का काफी लोकप्रिय शो रहा। इसमें काम कर चुके एक्टर नकुल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 2:03:18

2 News : दूसरी बार पिता बनने जा रहा है यह लोकप्रिय टीवी स्टार, धनुष ने एक्स वाइफ और बेटे के साथ शेयर कीं तस्वीरें

राम कपूर और साक्षी तंवर स्टारर ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ टीवी की दुनिया का काफी लोकप्रिय शो रहा। इसमें काम कर चुके एक्टर नकुल मेहता ने फैंस को गुड न्यूज दी है। नकुल दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी पत्नी जानकी पारेख प्रेग्नेंट हैं। नकुल ने पत्नी और बेटे संग ये गुड न्यूज दी। उन्होंने एक बहुत क्यूट सा फोटोशूट भी शेयर किया। नकुल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “लड़का और जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं और हम भी। हमें एक बार फिर से आशीर्वाद मिल रहा है।” इसी के साथ नकुल ने फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

इनमें जानकी ग्रे कलर का गाउन पहने नजर आ रही हैं। वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। इसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। जानकी का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। नकुल फोटो में जानकी को किस कर रहे हैं। उन्होंने बेटे को कंधे पर बैठाया हुआ है। दूसरी फोटो में नकुल ने बेटे की बनाई हुई ड्राइंग शेयर की। इसमें मम्मी-पापा और दो बच्चे दिख रहे हैं, दिल बने हैं और हैप्पी फैमिली दिख रही है। नकुल का बेटा भी आने वाले मेहमान के लिए बहुत एक्साइटेड है। तीनों बहुत खुश दिखे। ये फोटो गार्डन एरिया में शूट की गई हैं।

कुछ में नकुल पत्नी का हाथ पकड़े भी दिखे। यह पोस्ट सामने आने के बाद नकुल को उनके चाहने वाले फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। दीया मिर्जा ने लिखा, “कितना शानदार प्यार प्यार प्यार प्यार।” गौरतलब है कि नकुल और जानकी की शादी साल 2012 में हुई थी। कपल ने साल 2021 में बेटे का स्वागत किया। उन्होंने इसका नाम सूफी रखा। नकुल अपने फैंस के लिए आए दिन बेटे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। नकुल अपनी पत्नी के साथ 'द इंडियन पैरेंट पॉड : सूफी एंड फोल्क्स पॉडकास्ट' की मेजबानी में व्यस्त हैं। दोनों खुलकर माता-पिता बनने और उससे जुड़े विषयों पर चर्चा करते हैं। नकुल आगामी सीरीज 'डेयरिंग पार्टनर्स' का भी हिस्सा हैं।

पिछले साल हो गया था धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का तलाक

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत का कुछ समय पहले तलाक हो चुका है। दोनों हाल ही बेटे यात्रा की स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी के मौके पर एक साथ नजर आए। दोनों ने बेटे की इस कामयाबी को साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ग्रेजुएशन डे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में यात्रा माता-पिता को गले लगा रहा है। धनुष ने फोटो के साथ लिखा, "Proud parents #Yathra" और दिल वाली इमोजी भी लगाई।

इस खास मौके पर धनुष सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट पहने थे। ऐश्वर्या ऑफ-व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। इससे पहले भी दोनों अपने बेटों यात्रा और लिंगा के स्पोर्ट्स डे में साथ दिखाई दिए थे। बता दें धनुष और ऐश्वर्या ने 18 साल की शादी के बाद जनवरी 2022 में अलग होने की घोषणा की थी। अप्रैल 2024 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी और नवंबर 2024 में कोर्ट ने उन्हें कानूनी रूप से अलग कर दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कुबेरा' की रिलीज की तैयारी में हैं। धनुष अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'इडली कडाई' के पोस्ट-प्रोडक्शन में भी बिजी हैं। ऐश्वर्या की पिछली फिल्म 'लाल सलाम' थी, उनकी अगली फिल्म की घोषणा अभी नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज