न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, विक्की ने कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर कही यह बात

विक्की कौशल, एमी वर्क और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज' का मजेदार ट्रेलर आज शुक्रवार (28 जून) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 7:48:40

2 News : कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, विक्की ने कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर कही यह बात

विक्की कौशल, एमी वर्क और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज' का मजेदार ट्रेलर आज शुक्रवार (28 जून) को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया, जो मनोरंजन से भरपूर है। ट्रेलर काफी जबरदस्त है जिसमें ढेर सारी कॉमेडी नजर आएगी। कहानी विक्की, तृप्ति और एमी के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विक्की 'अखिल चड्ढा', तृप्ति 'सलोनी' और एमी 'गुरबीर पाजी' का रोल निभाते दिख रहे हैं।

विक्की और एमी के किरदार मजेदार हैं। तृप्ति ने ग्लैमर का तड़का लगाया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़की दो लड़कों के प्यार में है। जब वो प्रेग्नेंट होती है तो कुछ कॉम्प्लिकेशन के कारण दोनों ही उस बच्चे के बाप बनते हैं। विक्की और एमी की कॉमिक टाइमिंग देखते ही बनती है। एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी अहम किरदार में हैं। इसके डायरेक्टर आनंद तिवारी हैं। फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होगी।

इस फिल्म की कहानी अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी व दिलजीत दोसांझ की सुपरहिट मूवी 'गुड न्यूज' की तरह एक बच्चे के इर्द-गिर्द रची गई है। इस फिल्म का नाम पहले 'मेरे महबूब मेरे सनम' रखा गया था। बाद में निर्माताओं ने इसका नाम बदलकर 'बैड न्यूज' कर दिया। इसे इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा ने मिलकर लिखा है। निर्माता करण जौहर हैं। फिल्म को वास्तविक घटना से प्रेरित बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड में अभी तक ऐसी कोई फिल्म नहीं बनी हैं।

bad newz,bad newz movie,bad newz trailer,vicky kaushal,amy virk,tripti dimry,comedy movie bad newz,good newz,katrina kaif,vicky katrina

कई दिनों से लग रही हैं कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अटकलें, विक्की बोले...

‘बैड न्यूज’ के ट्रेलर रिलीज के मौके पर विक्की कौशल से कई सवाल पूछे गए। विक्की से पूछा गया कि वे रियल लाइफ में कब गुड न्यूज देने वाले हैं तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया कि फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल ‘बैड न्यूज’ में दिखाया गया है कि विक्की और एमी विर्क पिता बनने वाले होते हैं तो जब विक्की से पूछा गया कि वे गुड न्यूज कब शेयर करने वाले हैं तो उन्होंने कहा, “जब आएगी।

सबसे पहले मैं मीडिया को ही बताऊंगा। लेकिन अभी के लिए, आप बैड न्यूज एंजॉय कर लो। हालांकि जब गुड न्यूज का टाइम आएगा, हम उसे शेयर करने में शर्माएंगे नहीं।” पिछले कुछ दिनों से कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। जब भी कैटरीना को स्पॉट किया जाता है तो अटकलें शुरू हो जाती हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। कैटरीना काफी समय से किसी पब्लिक इवेंट या पार्टी में नजर नहीं आ रही हैं।

वह सिर्फ एयरपोर्ट पर आती-जाती दिखती हैं। कुछ दिनों पहले उनकी और विक्की की लंदन वेकेशन से फोटो वायरल हुई थीं जिसमें लोगों ने दावा किया कि कैटरीना का बेबी बंप नजर आ रहा है। उल्लेखनीय है कि विक्की और कैटरीना ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क